RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

ग्रेटर नोएडा/उत्तर प्रदेश (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 23 जनवरी। आज जहां एक तरफ समस्त भारतवर्ष श्रीराम विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा में हर्षोल्लास एवं समरसता से व्यस्त था वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी पंचशील ग्रीन्स 1 के निवासी बिल्डर के प्रत्येक दबाव से लड़ते हुए मंदिर निर्माण का प्रयास कर रहे थे।
सोसायटी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अंततः लगभग 5000 निवासियों ने आज बिल्डर के द्वारा साम दाम दण्ड भेद इत्यादि समस्त दबावों के बावजूद सोसाइटी में मंदिर स्थापना के लिये भुमि पूजन कर दिया है।
सोसायटी में इस ऐतिहासिक कृत्य से संपूर्ण सोसाइटी राममय हो गई है। निवासियों ने कीर्तन भजन गायन, सुंदर काण्ड पाठ एवं मंत्रोच्चारण के साथ हवन करके भगवान का स्वागत किया एवं एक दिव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया। पूरी सोसायटी को दीपों, बिजली की झालरों और झंडों से सजा कर अयोध्या का प्रतिबिम्ब बना दिया गया।
सभी निवासियों में खुशी की लहर है। मंदिर के लिये भूमि पूजन उनकी एकता और लंबे संघर्ष का परिणाम है। अब सोसायटी में जल्द ही एक भव्य मंदिर के निर्माण का इंतजार है। ज्ञात रहे कि पंचशील ग्रीन्स 1 के निवासी लंबे समय से सोसायटी में मंदिर निर्माण के लिए प्रयासरत हैं।

Related posts

भोजपुर: नशा निषेध दिवस पर यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोपाल:श्रीकृष्णं वंदे जगद्गुरुम् : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे एससी/एसटी केस का आरोपी गया जेल।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

शाहपुर:एटीएम कार्ड बदलकर रुपया निकालने वाला जालसाज गया जेल।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ कृत “धुरलख सुवास” का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment