RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उज्जैन में श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री!श्री राम हम सबके आराध्य – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल/ मध्यप्रदेश 21 जनवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के अंकपात मार्ग पर श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह राहगीरी आनंदोत्सव 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाअनुष्ठान को समर्पित रहा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, हर्षोल्लास और ऐतिहासिक दिन है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मध्यप्रदेश में 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज वैष्णव अखाड़ों के समीप अंकपात मार्ग पर भगवान श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने अपने जीवन में मर्यादा, धैर्य और पुत्र धर्म का आदर्श प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को हम सभी उत्सव मनाएँ, अपने घरों पर दिए जलाएं, मिठाइयां बांटे और आनंद के साथ प्रभु श्री राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बनें।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राहगीरी आनंदोत्सव में मौजूद नागरिकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच, स्वास्थ्य परीक्षण काउंटर, भजन मंडलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शासकीय योजनाओं के बैनर, योग काउंटर लगाए गए। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा श्री अन्न (मोटे अनाज) के प्रचार के लिए श्री अन्न से निर्मित व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया।
मुख्यमंत्री का विभिन्न मंचों पर पुष्प वर्षा तथा साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने राहगीरी आनंदोत्सव में मंचों पर भगवान श्री राम के भजन गाए, शंख बजाया, ढोल बजाए और घोड़े की सवारी भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांदीपनि आश्रम पहुँचे और यहां महर्षि सांदीपनि, भगवान श्री कृष्ण, सुदामा और बलराम के दर्शन, पूजन अर्चन कर आरती भी की।
कार्यक्रम में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, बहादुर सिंह बोरमुंडला, संजय अग्रवाल, श्याम बंसल, विधायक चिंतामणि मालवीय सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण थे।

Related posts

दरभंगा: राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता का उदघाटन।

rktvnews

बिक्रमगंज के शिवपुर में 22 मई को भव्य समारोह में किया जायेगा “महाराणा प्रताप”की प्रतिमा का अनावरण।

rktvnews

भोजपुर: बिहिया के गऊडाढ़-रुद्रनगर पंचायत में पूर्व मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित “ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग” में शिरकत किया।

rktvnews

झारखंड:विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की प्रेसवार्ता, कहा जनता ने एनडीए पर जताया है भरोसा।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स’ के लिए बी एस डीएवी के खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

Leave a Comment