RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजभवन में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों का स्थापना दिवस मनाया!मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा प्राकृतिक और जनजातीय परंपराओं की धरोहर राज्य हैं : राज्यपाल

जयपुर/राजस्थान 21 जनवरी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के यह तीनों राज्य प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही जनजातीय भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है।
राजभवन में रविवार को मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन राज्यों के निवासियों से अनौपचारिक संवाद भी किया। उन्होंने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा की पारंपरिक लोक संस्कृति और जनजातीय परंपराओं की चर्चा करते हुए इन राज्यों के विकास और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ के लिए सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत 21 जनवरी 1972 को इन तीनों राज्यों का उदय हुआ। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और पहाड़ियों से घिरे इन प्रदेशों के लोग भारत की जनजातीय संस्कृति को अभी भी बचाए हुएं हैं। उन्होंने भारत की संविधान संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी हमें जागरूक रहना चाहिए।
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के निवासियों ने इस दौरान राजस्थान में रहने के अपने अनुभव साझा किए। त्रिपुरा के दल ने स्थानीय संस्कृति और गौरव से जुड़ा समूह गान प्रस्तुत किया।
मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्यों के निवासियों ने राजभवन स्थित संविधान उद्यान का भ्रमण कर उसे देश की अनुपम धरोहर बताया। इन राज्यों के निवासियों ने कहा कि राजभवन, राजस्थान में संविधान को कलात्मक रूप में प्रत्यक्ष अनुभव करना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है।

राजभवन में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष कार्यक्रम होगा

अयोध्या में आयोजित होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा विशिष्टोत्सव के उपलक्ष्य में राजभवन में सोमवार को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं भजन प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में पहले प्रातः 11.30 बजे दरबार हॉल में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद सुप्रसिद्ध पार्श्व एवं भजन गायक अभिजीत घोषाल द्वारा श्रीराम भजन प्रवाह कार्यक्रम होगा।

Related posts

नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के सकारात्मक पहलू।

rktvnews

भोजपुर:बिहार सरकार से आवाम का उठ गया है विश्वास : विजेंद्र यादव

rktvnews

बिहार:भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा नारियल कल सुप का हुआ वितरण।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुजफ्फरपुर की बड़ी पहल।

rktvnews

नई दिल्ली:पीयूष गोयल ने भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद – ईईपीसी इंडिया के 70वें वर्ष के समारोह का शुभारंभ किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रगति लेखन संघ ,खैरागढ़ व पाठक मंच के संयुक्त तत्वधान में रचना पाठों का किया गया आयोजन

rktvnews

Leave a Comment