RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

बागपत/उत्तर प्रदेश 20 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका सप्ताह 19 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024तक मनाया जाएगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर/ शपथ अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बागपत तहसील से किया हस्ताक्षर अभियान का समापन 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किया जाएगा ।
यह सप्ताह बालिका बेटियों के प्रति लोगों को जागरूक करना नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के रूप में यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस भी मनाया जाएगा जिसके क्रम में 19 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि , 20 जनवरी को खेल गतिविधियां स्कूलों में आयोजित किये गए,22 जनवरी को पोस्टर/ स्लोगन पेंटिंग प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा, 23 जनवरी को धार्मिक गुरुओं के साथ बच्चों का संवाद होगा 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लोकल खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होकर समाज में बेटियों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन में वृद्धि हेतु अपने उत्तरदायित्व का निर्भन करे।
जिलाधिकारी ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर शपथ अभियान जनपद में 1 सप्ताह चलाया जाएगा जिस के क्रम में व्यक्ति हस्ताक्षर कर शपथ ले सकता है उन्होंने कहा इस अभियान की शुरुआत बागपत तहसील से की गई है जिसमें जनपद के प्रमुख स्थानों, प्रमुख कार्यालयो कलेक्ट्रेट ,विकास भवन ,एसपी ऑफिस ,थाने ,ब्लॉक आदि पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं जिस पर व्यक्ति हस्ताक्षर कर शपथ ले सकता सामाजिक सहभागिता कर सकता है। एक सफलता के लिए यह अभियान चलाया गया है हस्ताक्षर का उद्देश्य हमारी बहन बेटियां स्वतंत्र बने स्वालंबन बने उनके सम्मान को समाज मे ठेस ना पहुंचे के उद्देश्य से आज हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय, प्रभागीय वन अधिकारी वंदना , मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, खंड विकास अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने 250 कस्‍टमर टचपॉइंट्स की उपलब्धि हासिल की!यह उपलब्धि गुलबर्गा, कर्नाटक में एक सेल्‍स आउटलेट के उद्घाटन से हासिल हुई।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ईद मिलाद-उन-नबी,अनन्त चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का किया गया अंतिम संस्कार।

rktvnews

राजस्थान: वासुदेव देवनानी ने शहीदों को किया नमन,अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र किया अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:उर्दू के कार्यान्वयन व व्यापक प्रचार प्रसार हेतू जिला स्तरीय सेमिनार व मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सम्मान सभा में बोले एमएलसी राधाचरण साह , हर संभव मदद करुंगा।

rktvnews

Leave a Comment