RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

इस जनवरी, अतुल कुमार की प्रशंसित संगीतमय कृति ‘पिया बहरूपिया’ लेकर आ रही है उमंग के कई रंग।

यह ज़ी थिएटर टेलीप्ले शेक्सपियर की कॉमेडी ‘ट्वेल्थ नाइट’ का नौटंकी शैली में रूपांतरण है।

मुस्कान, पीआर 24×7\ 20 जनवरी।इस जनवरी, निर्देशक अतुल कुमार के प्रशंसित संगीतमय नाटक ‘पिया बहरूपिया’ के उल्लास में डूब जाइए, जो शेक्सपियर की कॉमेडी ‘ट्वेल्थ नाइट’ को भारतीय अंदाज़ में दोबारा परिभाषित करता है। इस नाटक ने द ग्लोब थिएटर जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक की यात्रा की है, जिसे अपने फ्यूजन संगीत, कोरियोग्राफी और बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। अब इसे ज़ी थिएटर के सौजन्य से छोटे पर्दे पर भी देखा जा सकता है। उक्त सिचुएशनल कॉमेडी ड्यूक ओर्सिनो, ओलिविया और सेसरियो की कई प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। गीतांजलि कुलकर्णी सिजेरियो के रूप में नज़र आएँगी, जो असल में वियोला हैं।
स्वप्ना वाघमारे जोशी द्वारा फिल्माए गए टेलीप्ले में गीतांजलि कुलकर्णी के साथ अमितोष नागपाल, सागर देशमुख, मानसी मुल्तानी, मंत्रा मुग्ध, गगन रियार, नेहा सराफ, तृप्ति खामकर और सौरभ नायर भी हैं।
कब: 20 जनवरी
कहाँ: एयरटेल स्पॉटलाइट, डिश टीवी रंगमंच एक्टिव और डी2एच रंगमंच एक्टिव।

Related posts

देहरादून:राज्यपाल से आज लोक भवन में समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने की भेंट।

rktvnews

भोपाल:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

महाकुम्भ दे रहा एकता का संदेश, नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल समेत 12 राज्यों के पवेलियन बने प्रतीक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की पहल पर ड्रेस कोड और आईडी व्यवस्था जनपद के सरकारी अस्पतालों में हुई लागू।

rktvnews

उज्जैन :नगर निगम सभापति ने होमगार्ड लाइन में बाढ़ की पूर्व तैयारियों का लिया जायजा, लेकर इमरजेंसी ऑपरेटिंग सेन्टर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:मधुकर सिंह ने भोजपुर में सामंतवाद विरोधी लड़ाई लड़ने वाले नायकों की कहानियां लिखीें: सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment