RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

कैबिनेट ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और इक्वाडोर के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/18 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और एजेंसिया नैशनल डी रेगुलेशन, कंट्रोल वाई विजिलेंसिया सैनिट्रिया – एआरसीएसए, डॉक्टर लियोपोल्डो इज़क्विएटा पेरेज़, इक्वाडोर गणराज्य के बीच चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर 07 नवंबर 2023 को हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन से अवगत कराया गया।

लाभ

समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों के बीच नियामक पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा तथा चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर समन्वय में मदद करेगा।

रोजगार सृजन क्षमता:

एमओयू के कारण विनियामक तौर-तरीकों में समन्वय से भारत से दवाओं के निर्यात को बढ़ाने में मदद मिल सकती है और परिणामस्वरूप औषधि क्षेत्र में शिक्षित पेशेवरों के लिए बेहतर रोजगार के अवसरों के सृजन में मदद मिल सकती है।

आत्मनिर्भर भारत:

समझौता ज्ञापन चिकित्सा उत्पादों के निर्यात की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे विदेशी मुद्रा की आय होगी। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम सिद्ध होगा।

पृष्ठभूमि:

सीडीएससीओ, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का एक संलग्न कार्यालय है, का एक अधीनस्थ कार्यालय है। सीडीएससीओ भारत में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के लिए राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण है। एजेंसिया नैशनल डी रेगुलेशन, कंट्रोल वाई विजिलेंसिया सैनिट्रिया – एआरसीएसए, डॉक्टर लियोपोल्डो इज़क्विएटा पेरेज़ इक्वाडोर गणराज्य में इन उत्पादों को विनियमित करने वाली नियामक एजेंसी है।

Related posts

भोजपुर:पूर्व विधायक आशा देवी ने किया फास्ट फूड रेस्टोरेंट का उद्घाटन।

rktvnews

एनएचपीसी लिमिटेड भारत में फ्लोटिंग जल प्रवाह के ऊपर स्थापित सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी (फ्लोटिंग सोलर एनर्जी टेक्नोलॉजी) के कार्यान्वयन के लिए नॉर्वेजियन कंपनी के साथ सहयोग करेगी।

rktvnews

अन्नदाता की तरक्की और खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगी बरवास माईक्रो सिंचाई परियोजना -युवा मामले एवं खेल जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

ग्वालियर:लोकतंत्र के महापर्व में मतदान सम्पन्न कराकर लौटे मतदान दल।

rktvnews

हिट एंड रन के नए कानून अभी नहीं हुए है लागू,पहले ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से होगा विचार विमर्श!गृह मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर सभी चालकों से काम पर वापिस लौटने की की अपील।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी साहिला ने किया विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment