RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय आरा के नन्हे वैज्ञानिक बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा 17 जनवरी)। 17 जनवरी को पटना स्थित रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आये करीब चालीस स्कूलों ने अपने अपने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के साथ भाग लिया। इसी इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी में आरा के बामपाली स्थित ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की टीम ने भी शिरकत किया। पाटलिपुत्र सहोदया स्कूल कम्प्लेक्स में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर शीर्षक पर इंटर स्कूल साइंस एकजिबिशन सह प्रतियोगिता का आयोजन था।
प्रदर्शनी में आरा के बामपाली स्थित ज्ञान ज्योति के सिर्फ जूनियर केटेगरी के बच्चों ने भाग लिया और विजयी हुए।
इस टीम के ट्रेन एक्सीडेंट प्रिवेंशन मॉडल का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया और द्वितीय स्थान पर रहे। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ज्ञान ज्योति के ये तीन विद्यार्थी कक्षा आठ (ए) के छात्र हैँ जिनके नाम हैँ हर्ष सिंह, हर्षित और कृषांक। चन्दन कुमार इस टीम के मेंटर थे जिन्होंने इन बच्चों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. सीपी जैन ने सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई दी है और अन्य सभी बच्चों के लिये प्रेरणादायी बताया है।

Related posts

शराब माफियाओं की शामत आई😫 रेल थाने ने की है कड़ाई।

rktvnews

भोजपुर:भीमपुरा में बालू मजदूर आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज की भाकपा-माले ने कड़ी शब्दों में की निन्दा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वदेशी महोत्सव में छाए चमड़ा कारीगर।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों एवं प्लास मार्ट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजनीति में कोई विराम नहीं होता; आपका अनुभव और योगदान राष्ट्र के जीवन का अभिन्न अंग बना रहेगा:प्रधानमंत्री

rktvnews

12 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment