RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने विभिन्न कार्यालयों एवं प्लास मार्ट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)21 अप्रैल। 20 अप्रैल को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं प्लास मार्ट का परिचयात्मक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व कार्यालय, भू-अर्जन कार्यालय, कोषागार कार्यालय, नजरत कार्यालय, परिवहन कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालयों में कार्य-संस्कृति, उपस्थिति पंजी, अभिलेखों के संधारण एवं आमजन को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय आने, अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वास्थ्यकर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा शौचालयों को साफ-सुथरा एवं उपयोग योग्य बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्लास मार्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध सामग्री,सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए सेवा वितरण को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि अनुशासन, स्वच्छता एवं पारदर्शिता सुशासन के मूल आधार हैं, जिन्हें प्रत्येक कार्यालय में सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनसेवा के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी बने रहने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

अब व्यापार के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण : शर्बत भी बंटा हिन्दू और मुस्लिम में!

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कटक में पराक्रम दिवस समारोह में नेताजी के दृष्टिकोण और पराक्रम की भावना को रेखांकित किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पड़ोसी देशों के नेताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

कोटक अल्ट्स ने शुरू किया ‘कैटलिस्ट अवॉर्ड्स’, भारत के टॉप फाइनेंशियल वोडकास्ट को मिलेगा 25 लाख रुपए का इनाम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कोच्चि, केरल में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment