RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भीमपुरा में बालू मजदूर आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज की भाकपा-माले ने कड़ी शब्दों में की निन्दा।

माले जिला कमेटी सदस्य सुधीर यादव सहित सभी आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा किया जाए:जवाहर लाल सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 फ़रवरी।भाकपा-माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने प्रेस रिलीज जारीकर संदेश के भीमपुरा में बालू मजदूरों द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए माले जिला कमेटी सदस्य सुधीर यादव सहित सभी आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की है!
आगे उन्होंने कहा कि भीमपुरा में बालू घाट के मजदूर अपने बालू घाट पर मजदूरी करने के लिए कई दिनों से भोजपुर जिलाधिकारी,सदर एसडीओ,खनन पदाधिकारी के पास लिखित आवेदन देकर बालू घाट पर मजदूरी के करने के लिए मांग की थी!लेकिन इन मजदूरों को काम नहीं मिलने से नाराज़ मजदूरों ने सड़क जाम कर मजदूरी करने की मांग की!लेकिन जिला प्रशासन काम नहीं देकर इन मजदूरों पर पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया और इस दौरान माले नेता सुधीर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया!
आगे माले नेता जवाहर लाल सिंह ने कहा गिरफ्तार सभी लोगों को बिना शर्त रिहा कर जिला प्रशासन वहां के मजदूरों से वार्ता करने और जल्द से जल्द काम देने की मांग की है।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांवा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, पिहरा का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया, जिलेभर में लहराया तिरंगा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए भेषज संहिता आयोग स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत “एक दिन एक घंटा एक साथ” अभियान में शामिल हुआ, पूरे परिसर में स्वच्छता में चैंपियन बना।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए समर्पित भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आरा लोकसभा मे आगमन पर आर के सिंह का कार्यकताओ और जनता द्वारा स्वागत।

rktvnews

गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा संबंधित पैंपलेट्स का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment