RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

भोजपुर:16 जनवरी से 31 मार्च तक बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निवारण हेतु प्रत्येक गाँव में लगेगा शिविर! ऑन द स्पॉट समस्याओं का होगा समाधान।

आरा/भोजपुर 15 जनवरी।16 जनवरी 24 को उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र, राजस्व संग्रहण एवं अन्य समस्याओं के निवारण हेतु विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा अंतर्गत आरा ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में शिविर लगाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ता विद्युत संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करा सकते है। इस हेतु कोईलवर प्रखंड के कोईलवर वार्ड नंबर-2, एवं बीरमपुर गांव, बड़हरा प्रखंड के मरहा एवं सबलपुर गाँव, आरा प्रखंड के मोहनपुर एवं सिंगही गांव, उदवंतनगर प्रखंड के घोरपोखर, सेमरिया एवं खरौनी गाँव, संदेश प्रखंड के सिरखीचक एवं रामपुर गाँव मे शिविर लगाया जाएगा। इस संदर्भ में अमरेन्द्र कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियन्ता, आरा द्वारा बताया गया कि कंपनी मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक गाँव में विद्युत संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों के आन स्पॉट निवारण हेतु 16 जनवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक प्रखंड के किसी न किसी गाँव मे शिविर लगाया जाएगा। वैसे ग्रामीण उपभोक्ता जिनको विद्युत विपत्र अथवा अन्य कोई विद्युत से संबंधित समस्या हो वे शिविर में आवेदन देकर हाथो हाथ अपनी समस्या का निवारण करा सकते है।उन्होंने बताया की समस्याओं के अविलंब निवारण हेतु शिविर में सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में दिख रही सास- बहुओं की युगलबंदी, गांव समाज के विकास हेतु हो रही मुखर।

rktvnews

इस शनिवार ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह आयोजित नहीं होगा

rktvnews

हरियाणा:विश्वविद्यालय: शिक्षा का मंदिर या जाति की प्रयोगशाला?

rktvnews

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्रेशन, जनगणना 2027 एवं सहयोग शिविर की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

मोतीहारी:जन जागरूकता के साथ परिवार नियोजन का लक्ष्य करें हासिल : सिविल सर्जन

rktvnews

भोजपुर:श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा व श्री राम बारात का स्वागत भव्यता के साथ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment