RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं सरकारी भूमि के अतिक्रमण के रोकथाम को लेकर किया बैठक।

चतरा/झारखंड 10 जनवरी।समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, वाद निबंधन एवं सरकारी भूमि के अतिक्रमण के रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम जिले में सरकारी भूमि के अतिक्रमण के रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई ।उन्होंने समीक्षा के क्रम में कहा सरकारी भूमि के अतिक्रमण से संबंधित निरंतर शिकायत प्राप्त हो रही है। प्राप्त शिकायतों के आलोक में जांच कर नियमसंगत कार्रवाई करें। और आगे कहा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी भूमि का अतिक्रमण ना हो। सभी अंचल अधिकारी इसका खास ख्याल रखें।

*राजस्व संग्रहण की समीक्षा।*

अपर समाहर्त्ता ने खनन विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में निर्देशित करते हुए कहा कि वित्तिय वर्ष समाप्ति की ओर है। राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत जल्द से जल्द पूर्ण करें।

*अंचल की समीक्षा।*

अंचल की समीक्षा में म्यूटेशन, सक्सेसन म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर- संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की गई। अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता गौतम सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बिनीता कुमारी, संबंधित कार्यालय प्रधान, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पिकअप चालक से मारपीट मे प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

रायपुर : पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए मिली बस की सुविधा।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का किया शुभारंभ।

rktvnews

गिरिडीह:डीआरडीए निदेशक ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा में दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर का किया सघन निरीक्षण, बारिश से उत्पन्न स्थिति का लिया जायजा, आमजन से लिया फीडबैक, अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:स्वीप कोर कमिटि, सभी ई.एल.सी. मास्टर ट्रेनर एवं सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों/सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment