RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

चतरा:सिटी बजाओं स्कूल बुलाओं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया बैठक।

11 जनवरी को 8ः30 से 9ः30 बजे सुबह तक चलेगा “सीटी बजाओ” अभियान

चतरा/झारखंड 09 जनवरी।उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार सिटी बजाओं स्कूल बुलाओं कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए यह एक अनूठी पहल है। इसके तहत सिटी बजा कर सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने एवं विद्यालय से बाहर रह गए बच्चे एवं विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को विद्यालय आने/जोड़ने से संबंधित कार्य किया जायेगा।
सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड रांची के निर्देशानुसार दिनांक 11.01.2024 को जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावको, रसोईया, पंचायत समिति के सदस्यों यथा मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, सी.आर.पी., बी.आर.पी., बी.पी.ओ. बी.ई.ई.ओ. के माध्यम से हैसटैग सिटी बजाओ अभियान का फोटो, वीडियो समय 8ः30 से 9ः30 बजे सुबह दिनांक 11.01.2024 को एक साथ अपलोड करने का निदेश प्राप्त है। साथ ही यह कार्यक्रम विद्यालयों में निरंतर जारी रखा जायेगा।
इस अभियान को लेकर जिले के सभी सी.आर.पी., बी.आर.पी., बी पी ओ, बी.ई.ई.ओ. के साथ कन्या +2 उच्च विद्यालय चतरा में जिला स्तरीय बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखण्ड शिक्षा परियोजना की अध्यक्षता में की गई।
उक्त बैठक में ए.डी.पी.ओ. एवं जिला समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा: शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार हेतु “Garhwa Learns, Garhwa Leads” की शुरुआत हेतु उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पथों एवं पुलों के रखरखाव को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश।

rktvnews

आग लगने से 15 परिवारों का सब कुछ जलकर स्वाहा,पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस सोसायटी ने राहत सामग्री पहुंचाई!मानवीय पीड़ा को कम करने की बेजोड़ संस्था है रेडक्रॉस सोसायटी:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:07 मार्च 26

rktvnews

दरभंगा:छपरा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता भाग लेने दरभंगा टीम छपरा के लिए हुई रवाना।

rktvnews

Leave a Comment