RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने अहर्ता तिथि 01/01/24 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

12 जनवरी 24 तक बढ़ाई गई दावा/आपत्ति के निष्पादन की तिथि।

22 जनवरी 24 को होगा निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन।

आरा/भोजपुर 08 जनवरी।आज दिनांक 8 जनवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर के कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2024 एवं निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत प्राप्त दावा/आपतियों से अवगत कराया गया।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में निर्वाचक सूची अंतर्गत PSE /DSE निर्वाचकों का विलोपन/संशोधन हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के कार्यक्रम को विस्तारित किये जाने की जानकारी दी गई। दावा/आपत्ति के निष्पादन की तिथि को विस्तारित करते हुए 12.01.2024 तक किया गया है तथा निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 22.01.2024 को किया जायेगा।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2024 अंतर्गत अभी तक भोजपुर जिला अंतर्गत निर्वाचक सूची में नया नाम जोड़ने हेतु कुल 73258 आवेदन, नाम विलोपन हेतु 42957 आवेदन एवं निर्वाचकों का नाम एवं अन्य विवरणी में संशोधन आदि हेतु 51023 कुल आवेदन प्राप्त हुए है। 18 से 19 आयु वर्ग में नया नाम जोड़ने हेतु कुल 20598 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त सभी दावा/आपत्ति का जाँचोपरांत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा निष्पादन किया जा रहा है।
आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करने हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से अनुरोध किया गया।
भोजपुर जिला अंतर्गत विधान सभावार सभी मतदान केन्द्रों पर बी0एल0ए0 की नियुक्ति करने का अनुरोध सभी राजनैतिक दलों से किया गया। विदित हो कि अभी तक राष्ट्रीय जनता दल द्वारा कुल 2162 बी0एल0ए0, जनता दल यूनाईटेड द्वारा 2062 एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 892 बी0एल0ए0 की नियुक्ति की गई है।

Related posts

राष्ट्रपति ने ऑरोविले में ‘एस्पायरिंग फॉर सुपर माइंड इन द सिटी ऑफ इंवाल्विंग कॉन्शसनेस’ विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

सारण:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं सेक्टर पदाधिकारी: डीएम

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को हिमाचल दिवस की बधाई दी।

rktvnews

पटना:देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU, बिहार में 51,600 करोड़ रुपये का होगा निवेश।

rktvnews

योग साधकों ने लिए 200 पौधे गोद, हर वर्ष 12 छायादार पौधे लगाने की ली शपथ!बच्चे के जन्मदिन पर योगशाला में एक पौधा लगाने की मुहिम

rktvnews

Leave a Comment