
आरा/भोजपुर 08 जनवरी।मोंटेसरी स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका मीना सिंह 73 वर्षिय, ग्राम हसवाडीह, वर्तमान निवास ब्लॉक रोड आरा का कल मेदांता दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। यह लंबे समय तक छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षक और प्रधानाध्यापिका के रूप में सेवा देती रही। बताते चलें की ये डॉ राजेश कुमार सिंह अवकाश प्राप्त चिकित्सक, रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन तथा आई एम ए के प्रेसिडेंट इलेक्ट पदाधिकारी की पत्नी थी। इनके बड़े लड़के पीयूष उर्फ गोल्डी दूसरे लड़के डॉक्टर राजीव जो कनाडा में वैज्ञानिक है तथा एक पुत्री मनीषा सिंह है। सभी शादीशुदा है। निधन की खबर से इनसे जुड़े सभी संगठन के लोग मर्माहत है और शोक संवेदना देने के लिए दिन भर आते रहे। शोक संवेदना देने वालों में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से पूर्व वाइस चेयरमैन डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह, सचिव डॉक्टर विभा कुमारी मेडिकल अफसर डॉक्टर बीपी सिंह पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिंन्हा , पूर्व शाखा प्रबंधक अवधेश पांडेय समाजसेवी डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला,कृष्ण माधव अग्रवाल, सरदार गुरु चरण सिंह, संभावना विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर प्रतीक कुमार, सिद्धार्थ सिंह बंटी, ग्रामीण जनता तथा शिक्षा जगत से जुड़े लोग सहित आमोद राय ,सुनील कुमार सिंह, अरविंद सिंह, राजीव सिंह, अरुण सिंह आदि ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।पुत्र के कनाडा से आने के बाद कल दाह संस्कार बक्सर में होगा।

