RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

हनुमानगढ़:एनएमपीजी महाविद्यालय में खेल सप्ताह का शुभारम्भ।

हनुमानगढ़/राजस्थान 08 जनवरी। स्थानीय राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में 8 जनवरी से 13 जनवरी, 2024 तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में। सोमवार को मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित कर खेल सप्ताह का शुभारम्भ खेल सप्ताह के प्रथम दिन प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति शिवरतन खड्गावत एवं विशिष्ट अतिथि आर. डी. सिंह और हेमन्त सिंह राठौड़ का प्राचार्य विनोद कुमार जागिड़, कार्यक्रम आयोजन सचिव अनमोल शर्मा, एवं सह आचार्य- एबीएसटी डॉ. संजीव कुमार बंसल द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य ने बताया कि खेल सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और नशे से दूर करके मन मस्तिष्क के विकास से हैं। अतः सभी विद्यार्थी इसमें भाग लें। आयोजन प्रभारी सहायक आचार्य- इतिहास डॉ. भावना ने खेल सप्ताह में होने वाली सम्पूर्ण गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि खड़गाावत ने बताया कि खेल से जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलती है।आर. डी. सिंह ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की पहचान होती है और खिलाड़ी ऑलम्पिक तक खेलते है, अवार्ड लाते है। साथ ही उन्होंने खेल को खेल की भावना से ही खेलने पर जोर दिया। हेमन्त ने बताया कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के विकास में खेल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
खेल सप्ताह के प्रथम दिन टेबल टेनिस, कैरम बॉर्ड और शतरंज की प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सिद्धार्थ राव, शिशुपाल, सोहन लाल, भागवन्ती, किरण ढिल्ल, मनदीप,सुमन आदि उपस्थित रहे। आयोजन सचिव अनमोल कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 30 अप्रैल 24

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बड़ौत में जनसमस्याएं सुनीं।

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने घाटशिला उप कोषागार का किया निरीक्षण, वित्तीय अनुशासन एवं पारदर्शिता पर दिया जोर, कहा- प्रत्येक भुगतान एवं निकासी निर्धारित नियमों के अनुरूप ही हो।

rktvnews

वैशाली के प्रभारी सचिव ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानो की हौसला अफजाई करने के लिए भेजा मंत्रीगणों को।

rktvnews

Leave a Comment