RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राज्य सरकार के पहल से खेल के क्षेत्र में जिले को मिली बहुत बड़ी उपलब्धी!चतरा जिले को दो आवासीय एवं 10 डे- बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।

चतरा/झारखंड 06 जनवरी। राज्य सरकार व उपायुक्त चतरा-सह-अध्यक्ष जिला खेल संचालन समिति अबु इमरान के अथक निरंतर पर्यास से खेल के क्षेत्र में जिले को बहुत बड़ी उपलब्धी प्राप्त हुई है।
बताते चले कि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग, झारखण्ड, राँची द्वारा चतरा जिले को दो आवासीय एवं 10 डे- बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।
चतरा जिलेवासियों को यह पहला अवसर होगा की एक साथ कुल 12 (बारह) क्रीड़ा प्रशिक्षक तथा अन्य को रोजगार का अवसर बहुत जल्द मिलने जा रहा है। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, चतरा द्वारा बताया गया कि निम्नवत् क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र अधिष्ठापन करने की स्वीकृति विभाग से प्राप्त है।

आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र

चतरा जिले के *सिमरिया प्रखण्ड* में फुटबॉल (बालक) हेतु आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, सिमरिया स्टेडयम, सिमरिया जिसमें 25 बालक प्रशिक्षुओं की संख्या एवं *चतरा सदर* फुटबॉल (बालिका) हेतु आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र, जवाहर लाल नेहरू स्टेडयम, चतरा जिसमें 25 बालिका प्रशिक्षुओं की संख्या होगी।

डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र

डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र हेतु चतरा जिला के *टण्डवा प्रखण्ड* में एथलेटिक्स (बालक/बालिका) हेतु राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, बचरा, टण्डवा जिसमें 25 बालक एवं 25 बालिका प्रशिक्षुओं की संख्या होगी वहीं *प्रतापपुर प्रखण्ड* में फुटबॉल (बालिका) हेतु राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय, प्रतापपुर जिसमें 25 बालक प्रशिक्षुओं की संख्या, *हंटगरंज प्रखण्ड* में खो-खो (बालक/बालिका) हेतु रामनारायण राजकीयकृत +2 विद्यालय, हंटरगंज जिसमें 25 बालक एवं 25 बालिका प्रशिक्षुओं की संख्या, *गिद्धौर प्रखण्ड* में वॉलीबॉल (बालक) हेतु उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पिंडारकोण, गिद्धौर जिसमें 25 बालक प्रशिक्षुओं की संख्या, *चतरा सदर* में बैडमिंटन (बालक/बालिका) हेतु इंडोर स्टेडियम, चतरा जिसमें 25 बालक एवं 25 बालिका प्रशिक्षुओं की संख्या, *चतरा सदर* में वॉलीबॉल (बालक) हेतु राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय, चतरा जिसमें 25 बालक प्रशिक्षुओं की संख्या, *सिमरिया प्रखण्ड* में हॉकी (बालक/बालिका) हेतु उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, लेपो, सिमरिया जिसमें 25 बालक एवं 25 बालिका प्रशिक्षुओं की संख्या, *गिद्धौर प्रखण्ड* में एथलेटिक्स (बालक/बालिका) हेतु जवाहल लाल नेहरू स्टेडियम, गिद्धौर जिसमें 25 बालक प्रशिक्षुओं की संख्या, *गिद्धौर प्रखण्ड* में हॉकी (बालक/बालिका) हेतु जवाहल लाल नेहरू स्टेडियम, गिद्धौर जिसमें 25 बालक एवं 25 बालिका प्रशिक्षुओं की संख्या, *हंटरगंज प्रखण्ड* में एथलेटिक्स (बालक/बालिका) हेतु प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम, हंटरगंज जिसमें 25 बालक एवं 25 बालिका प्रशिक्षुओं की संख्या होगी की जानकारी जिला क्रीड़ा पदाधिकारी के द्वारा दी गई।

Related posts

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सजेगी सुरों की महफिल: ‘पूनम-42’ में गूंजेंगी संतूर की तान और शास्त्रीय गायन की स्वरलहरियां।

rktvnews

नारनौल:सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी व डीसी मोनिका गुप्ता की मौजूदगी में दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:विज्ञान देव जी के जन्मदिवस पर रेड क्रॉस ब्लड बैंक में 28 अक्टूबर को है रक्तदान शिविर।

rktvnews

भोजपुर:ब्यूटी कार्यशाला में एयरब्रश मेकअप का दिया गया लाइव डेमो प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया विद्यालय में स्वास्थ्य और सफाई की जांच ।

rktvnews

भोजपुर :दुरौंधा में निपु स्पोर्ट्स फाउंडेशन का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment