RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में पीसीपी एंड पीडीपी कमेटी (चिकित्सा विभाग) की समीक्षा बैठक संपन्न।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 03 जनवरी।जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में पीसीपी एंड पीडीपी कमेटी (चिकित्सा विभाग) की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बने पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा जनपद के वर्तमान लिंगानुपात के बारे में जानकारी ली।सीएमओ एच एस ह्याकी ने बताया कि जनपद में कुल पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र की संख्या 14 है तथा जनपद में वर्तमान में क्रियाशील अल्ट्रासाउंड केंद्र भी 14 ही है जिसमें राजकीय पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र की संख्या 5 तथा प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों की संख्या 9 है ।
जिलाधिकारी रीना जोशी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि जनपद में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए नई पंजीकरण भी आते हैं उन्हें शीघ्र पंजीकृत कर दिया जाए, ताकि जनपद के सुदूर मुनस्यारी, गंगोलीहाट, डीडीहाट जैसे सुदूर इलाकों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा हो सके।
आशा सर्वे के अनुसार वर्ष 2022-23 वर्ष मे बच्चों के लिंगानुपात के अनुसार ग्रामों ब्लॉकों को चिन्हित किया गया था जिसमें लिंगानुपात पूर्व की स्थिति पर लगभग यथावत बना हुआ है। जिलाधिकारी रीना जोशी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को बताया कि वह आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दें कि सर्दियों में मुनस्यारी से की तरफ रहने वाली गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय के करीब ड्यू डेट से पहले बुला दिया जाए ताकि उन्हें डिलीवरी के वक्त दिक्कत ना हो ।
बैठक में सीएमओ एचएस ह्याकी, पीएमएस एच एस नबियाल, डॉ भागीरथी गर्बयाल, आदि अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भुवनेश्वर में अत्याधुनिक ‘आयुष दीक्षा’ केंद्र की आधारशिला रखी।

rktvnews

गढ़वा:उज्ज्वला योजना के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर समिति गठन का निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश: राष्ट्रीय तुलसी साहित्य अकादमी की सृजन श्रृंखला 47 अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण।

rktvnews

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, दो हजार से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का होगा चयन।

rktvnews

पीएम स्वनिधि से देश भर में 57 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को लाभ हुआ: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

हरियाणा: नारनौल:सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment