RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम सहित आगामी त्यौहारों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 03 जनवरी। अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके अन्तर्गत हिन्दु समुदाय व विहिप एवं बजरंग दल व सहयोगी संगठनों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैठके, अक्षत कलश यात्राएं एवं शोभा यात्राओं का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को आहवान किया जाकर प्रत्येक घर तक भगवान राम मंदिर के चित्र के साथ पीले चावल देकर मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
अतः उक्तानुसार जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं आगामी माह में आने वाले पर्व, त्यौहारों के दौरान सतत निगरानी रखते हुए, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को उनके कार्य क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा समस्त तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को सहायक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। आदेश के तहत वे क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान राजस्थान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के साथ साम्प्रदायिक सोहार्द, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखेंगे। क्षेत्र के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, चौकसी रखी जावें। किसी भी प्रकार की संभावित अप्रिय घटना को तत्काल नियंत्रित करने हेतु समुचित कार्यवाही एवं सार्थक प्रयास करते हुए सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं अति. जिला कलक्टर (प्रशासन), चित्तौड़गढ़ को देवें।
अति. जिला कलक्टर (प्रशा.), चित्तौड़गढ़ को प्रभारी नियुक्त किया जाकर निर्देशित किया गया है कि वे इस दौरान् सतत् निगरानी रखते हुए समस्त अधिकारियों से समन्वय एवं सामन्जस्य स्थापित करते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखें।

Related posts

भोजपुर:अवीर गुलाल और होली गीतों से संपन्न हुआ होली मिलन समारोह :निदेशक मनोज कुमार

rktvnews

गढ़वा:सभापति स्वास्थ्य व शिक्षा समिति की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उमरिया:पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन करने के निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 25

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment