RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बिहार के राज्यपाल से मिलीं मौरिशस की साहित्यकार डा सरिता बुधु!राज्यपाल ने किया सम्मानित।

पटना/बिहार 03 जनवरी। मौरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री हरेश बुधु की पत्नी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा सरिता बुधु को बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने अंग-वस्त्रम एवं स्मृति-भेंट देकर सम्मानित किया। डा बुधु जो मौरिशस सरकार द्वारा गठित “भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन” की अध्यक्ष भी हैं, भारत-मौरिशस मैत्री संघ एवं बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ के साथ, बुधवार की संध्या राज्यपाल से भेंट की और उन्हें आगामी अप्रैल में मौरिशस में होनेवाले विश्व भोजपुरी महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया।
डा बुधु ने राज्यपाल को मौरिशस में हिन्दी और भोजपुरी के लिए हो रहे विकास कार्यों से भी अवगत कराया तथा अपनी दो पुस्तकें, “कन्या दान” और “गीत गवई” भी भेंट की।
वरिष्ठ पत्रकार और वैशाली ज़िला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष शशिभूषण कुमार, राज्यपाल के विशेष कार्य पदाधिकारी सुधाकर द्विवेदी तथा पत्रकार आदिल परवेज़ भी उपस्थित थे।

Related posts

कैबिनेट ने 5,801 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली 11.165 किलोमीटर लंबी लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंज़ूरी दी, जिसमें 12 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।

rktvnews

जिलाधिकारी ने डीआरसीसी का किया औचक निरीक्षण!केवाईपी सेन्टर की गुणवत्ता में लाएं सुधार, बेहतर तरीके से कराएं बच्चों का कौशल विकास : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:हाई स्कूल कराड़ी में धूम धाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फ़रवरी 25

rktvnews

गढ़वा:केतार में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: उपायुक्त ने तीन कर्मियों को किया निलंबित।

rktvnews

झारखण्ड टूरिज्म स्टाल पर लोगों ने ली “सिटी ऑफ़ फॉल्स” की जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment