RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल किरठल का किया निरीक्षण!गौशाला की व्यवस्था में सुधार करने के खंड विकास अधिकारी को दिए निर्देश।

बागपत /उत्तर प्रदेश 02 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किरठल की अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण किया जिसमें 165 गौवंश संरक्षित मिले। गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गौशाला में हरा चारा न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की आज ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सचिव गौरव खोकर रोस्टर के अनुसार अपनी ग्राम पंचायत में मौजूद नहीं मिले जबकि इन्हें एक ही गांव आवंटित है फोन पर संपर्क करना चाहा तो फोन भी उन्होंने अटेंड नहीं किया कार्यों के प्रति लापरवाही होने पर ग्राम पंचायत सचिव गौरव खोखर को जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गौशाला के निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी बहुत खराब मिली जिस पर जांच करने के निर्देश दिए जिसमें भूसा गोदाम पर लगाए जाने वाला दरवाजा भी सही अवस्था में नहीं मिला इन कार्यों की लापरवाही को देखते हुए इसकी जांच करने के निर्देश दिए शासन की प्राथमिकता है कि समस्त गौशालाओं में चाक चौबंद व्यवस्था रहे गोवंश को सर्दी ना लगे गौशाला में तिरपाल हरा चारा की व्यवस्था करने के ग्राम प्रधान को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गौशाला के अभिलेखों को देखना चाहा था मौके पर अभिलेख भी नहीं मिले इनकी इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की ।
उन्होंने कहा कि गौशाला में जितने भी गोवंश है उनका अच्छा रखरखाव होना चाहिए साफ-सफाई अच्छे से हो खान पीन भी अच्छे से दिया जाए चिकित्सक प्रतिदिन गौशालाओं पर भ्रमण करें ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी छपरौली भंवर सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई।

rktvnews

भोजपुर:मो.रफी की जन्मशताब्दी वर्ष पर प्रेम का सुसाज संस्था द्वारा पौधारोपण।

rktvnews

रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषण के विकास में अग्रणी बनने की क्षमता, इससे भारत का वैश्विक नेतृत्व सुदृढ़ होगा: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

भोजपुर : गैस सिलेंडर चोरी करते पकङा गया एक चोर! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

नवादा डीएम ने जनता दरबार किया आयोजित।

rktvnews

फासीवादी साम्प्रदायिक विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ जनता के एका के लिए : होने जा रहा जसम का राष्ट्रीय सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment