RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख व उप प्रमुख के विरुद्ध दिया अविश्वास प्रस्ताव।

शाहपुर प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड की प्रखंड प्रमुख गीता देवी तथा उप प्रमुख संगीता देवी के विरुद्ध बरिसवन पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बबलू तिवारी के नेतृत्व में 11 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव प्रमुख गीता देवी को सौंपा गया है। इससे प्रमुख एवं उप प्रमुख पद के लिए सरगर्मी बढ़ गई है।
बिहार पंचायती राज अधिनियम के अनुसार प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव असंतुष्ट पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रमुख को दिया जाता है। अगर प्रमुख अपने ऊपर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को नहीं लेंगे तो वैसे हालत में अविश्वास प्रस्ताव को प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने अपने ऊपर लगाए गए सात आरोपों के बावजूद भी अविश्वास प्रस्ताव को ले लिया है। साथ ही उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक के लिए तिथि 12 जनवरी को 11:30 बजे का समय निर्धारित कर दिया है। अब 12 जनवरी को शक्ति परीक्षण होगा और उसी दिन प्रमुख गीता देवी तथा उप प्रमुख संगीता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बाद वोटिंग कराया जायेगा।
सूत्रों की बातों पर अगर विश्वास करें तो सेमरिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी का प्रखंड प्रमुख गीता देवी के साथ अनुबन चल रहा था। पर उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव नहीं दिया। बारिसवन पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बबलू तिवारी ने प्रखंड प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव सौंप कर तीसरा मोर्चा खोल दिया है। अब 12 जनवरी को ऊॅट किस करवट बैठता है, इसका इंतजार है। प्रमुख गीता देवी और उप प्रमुख संगीता देवी अपना कुर्सी बचाने में कामयाब रहती हैं या नहीं, यह तो समय ही बतायेगा।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज जीवाना के योग शिविर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इंडिया पोस्ट नेटवर्क के महत्वपूर्ण विस्तार और आधुनिकीकरण पर प्रकाश डाला।

rktvnews

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी।

rktvnews

इंग्लैंड के किंग की ताजपोशी के गवाह बने भोजपुर के लाल “प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह”!साझा की तस्वीरें।

rktvnews

महिला कालेज में नवनियुक्त अतिथि शिक्षकों का हुआ स्वागत!शिक्षण कार्य में निष्ठा और ईमानदारी बरतें:प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment