RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे जीवन की मार्गदर्शक शक्ति है: सर्बानंद सोनोवाल

डिब्रूगढ़/आसाम 01 जनवरी।केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग और आयुष मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने असम के डिब्रूगढ़ में समुदाय के बुजुर्गों के साथ नए साल का पहला दिन बिताया।
डिब्रूगढ़ में सोनोवाल ने “प्रत्यावर्तन” वृद्धाश्रम का दौरा किया, जहां उन्होंने निवासियों के साथ बातचीत की और आगामी वर्ष के लिए आशीर्वाद लिया। डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन आज वृद्धाश्रम के दौरे के दौरान सोनोवाल के साथ थे।
अपनी यात्रा के बाद, सोनोवाल ने कहा, “आशीर्वाद, स्नेह और सलाह ने हमेशा मेरे जीवन में मेरा मार्गदर्शन किया है। उनके आशीर्वाद और साथ की गर्मजोशी ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। उनका आशीर्वाद लेने के बाद, मैंने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं, उनके प्रति सम्मान अर्पित किया और उनके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की।“
सोनोवाल ने वृद्ध, बेघर और असहाय लोगों की लगातार मदद के लिए ‘प्रत्यावर्तन’ आश्रय गृह से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की भी सराहना की।
केंद्रीय मंत्री ने अपने पैतृक गांव मुलुकगांव का भी दौरा किया और अपने माता-पिता की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बोलते हुए, सोनोवाल ने कहा, “यद्यपि मेरे माता-पिता शारीरिक रूप से यहां नहीं हैं, लेकिन मैंने अपने जीवन में उनकी शिक्षा द्वारा निरंतर स्थापित समृद्ध मूल्य प्रणाली, उद्देश्य और जीवन की भावना को संरक्षित रखा है। मैं आज अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेने के लिए उन्हें प्रणाम करता हूं क्योंकि मैं राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हूं और अपने समुदाय के उत्थान और उन्हें आगे ले जाने के उद्देश्य से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

Related posts

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन सिसाना का किया निरीक्षण!383 विद्यार्थियों के सापेक्ष 226 विद्यार्थी मिले उपस्थित।

rktvnews

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृखंला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास।

rktvnews

भोजपुर:जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के विजेता उपविजेता हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: नो एंट्री के लागू किए गए नियमों के संचालन को ले चला अभियान,09 लाख 13 हजार का किया जुर्माना।

rktvnews

दरभंगा:18 फरवरी को बहादुरपुर के खराजपुर पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता।

rktvnews

पटना:समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापना दिवस पर कई प्रदेशों में महिला व बच्चें हुए सम्मानित: माया श्रीवास्तव

rktvnews

Leave a Comment