RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 01 जनवरी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण, भयमुक्त एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिए और नोडल अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उन जिम्मेदारियां व दायित्व के प्रति रूबरू कराया उन्होंने कहा इलेक्शन में जितना रिवीजन होगा उतना ही अच्छा होगा ओर अधिकारी उतना ही अच्छा कार्य करेंगे आसानी से करेंगे आपको जो जिम्मेदारी दी गई है उसके प्रति अभी से तैयारी में लग जाए जिससे कि इलेक्शन के समय में अपने कार्य को बहुत ही सरलतापूर्वक कर सकें 24 व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
जिसमें मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार को मतदान कार्मिक माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति मतदान कार्मिकों को माइक्रो ऑब्जर्व्स स्टैटिक सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह को स्टेशनरी लेखन सामग्री प्रपत्रों की छपाई आदि व्यवस्था के वितरण के लिए नोडल अधिकारी, अविनाश त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर द्वितीय को यातायात व्यवस्था रूट चार्ट तैयार करना एवं ईवीएम रेंडमाइजेशन मतदान हेतु एवं वी वी पेट की तैयारी का नोडल अधिकारी मनीष कुमार यादव डिप्टी कलेक्टर प्रथम को साइबर सुरक्षा सुविधा एप व सूचना प्रौद्योगिकी व्यवस्था धर्मेंद्र सक्सेना जिला विद्यालय निरीक्षक को मतदाता जागरूकता एवं वीवी पेट का प्रचार प्रसार स्वीप, पंकज वर्मा अपर जिलाधिकारी को कानून व्यवस्था ,सुपर जोनल ,जोनल ,सेक्टर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति व आदर्श आचार्य संहिता का पालन करना का नोडल अधिकारी बनाया गया , आशीष वरिष्ठ कोषाधिकारी बागपत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों का व्यय लेखा की जांच एवं रखरखाव ,विपिन कुमार मैत्रय जिला कार्यक्रम अधिकारी सर्विस मतदाताओं दिव्यांग एवं 80 प्लस मतदाता हेतु मत पत्रों डाक मत पत्रों की छपाई , स्वीटी उपाध्याय सहायक उपयुक्त उद्योग मीडिया प्रेस प्रभारी अमित कुमार त्यागी जिला पंचायत राज अधिकारी कम्युनिकेशन प्लान वेब कास्टिंग वीडियोग्राफी फोटोग्राफी एवं सीसीटीवी का कार्य ,इंदू सिंह सहायक आयुक्त सहकारिता शिकायत प्रकोष्ठ एवं कंट्रोल रूम प्रभारी ,नवीन कुमार सिंह जिला आबकारी अधिकारी प्रेक्षक प्रोटोकॉल व्यवस्था, महावीर सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य सेवा नोडल, नरेंद्र प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस कार्मिक सुरक्षा व्यवस्था नोडल, अतुल कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मतगणना एवं प्रशिक्षण केदो पर टेंट फर्नीचर बैरिकेडिंग साउंड एवं विद्युत व्यवस्था, के वी सिंह जिला पूर्ति अधिकारी बैठक प्रशिक्षण मतदान मतगणना के दौरान जलपान व्यवस्था ,तूलिका शर्मा जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्यांग मतदाताओं के मतदान की सुविधा ,राहुल भाटी जिला सूचना अधिकारी जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी एमसीएमसी, विजय कुमार शर्मा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नाम निर्देशन पत्र आदि की तैयारी, अनुज कौशिक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बडौत निर्वाचन से संबंधित समस्त स्थलों यथा ट्रेनिंग सेंटर काउंटिंग सेंटर पर स्वच्छता जल व्यवस्था मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की समस्त नोडल अधिकारी अपने सहयोग के लिए न्यूनतम आवश्यकता अनुसार कर्मचारी स्टाफ की तैनाती अपने स्तर से करेंगे तथा उसकी सूची मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे उन्होंने कहा कि सभी आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएं उन्होंने कहा कि जो नोडल प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्भन नहीं करेगा उसे पर जिम्मेदारी तय करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
स्वीटी उपाध्याय सहायक आयुक्त उद्योग लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मीडिया प्रभारी बनाई गई हैं जो बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह समस्त एसडीएम जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

झारखण्ड:10 कमल फूल और एक केला ईवीएम में कैद : आदित्य साहू

rktvnews

चतरा:दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अप्रैल 25

rktvnews

10 अगस्त से बांटे जाएंगे निशुल्क स्मार्ट फोन, 15 अगस्त से वितरित होंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट!बिजली, पानी समेत विभिन्न विभागों एवं फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश।

rktvnews

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राज्य कार्यकारिणी और राज्य परिषद की बैठक संपन्न!भोजपुर शाखा के कार्य सराहनीय और अनुकरणीय:प्रदेश अध्यक्ष मोहन कुमार

rktvnews

अनिल कुमार पासवान के अपहरण के खिलाफ भाकपा-माले ने जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया।

rktvnews

Leave a Comment