RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण में जब्त वाहनों,उपकरणों की नीलामी में 2.58 करोड़ राजस्व की हुई प्राप्ति।

आरा/भोजपुर 30 दिसंबर।आज 30 दिसंबर काे भोजपुर जिलान्तर्गत बालू के अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण
एवं ओवरलोड बालू के परिवहन में जप्त अधिहरित वाहनों एवं उपकरणों की नीलामी में कुल 26 वाहनाे(16 पाेकलेन, 09 ट्रक एवं 01 ट्रैक्टर) की सार्वजनिक नीलामी समाहर्ता भोजपुर द्वारा करायी गयी।
कुल 26 वाहनों के लिए 109 निविदादाताओ द्वारा भाग लेते हुए समाहर्ता, भाेजपुर की अध्यक्षता में
गठित जिला स्तरीय समिति के समक्ष 2,58,40,000/- (दो करोड़ अंठावन लाख चालीस हजार रूपये
मात्र) की बाेली लगायी गयी, अर्थात् राज्य सरकार काे राजस्व के रूप में 2,58,40,000/- (दाे कराेड़
अंठावन लाख चालीस हजार रूपये मात्र) में प्राप्त हुआ।
बताया गया की जिला प्रशासन द्वारा बालू के अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं ओवरलोडिंग में जप्त शेष अधिहरित वाहनाें की नीलामी प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी। जिसकी सूचना समाचार पत्राें में प्रकाशित की जाएगी।

Related posts

नारनौल:नांगल चौधरी बना जिला का चौथा उप मंडल।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनी में पाए स्थाई नौकरी,09 मार्च से 28 मार्च तक लगेगा शिविर।

rktvnews

सत्ता के दलालों की संस्था मर चुकी है; यह कभी पुनर्जीवित नहीं हो सकतीः उपराष्ट्रपति

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान ने किया झंडोतोलन! शहीद की विधवा विरांगना को किया गया सम्मानित।

rktvnews

चतरा: डीसी ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से बूथों पर मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व जिले में अधिक से अधिक मतदान हो को ले की बैठक।

rktvnews

राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला:मुख्यमंत्री ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment