आरा/भोजपुर 30 दिसंबर।आज भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा कृष्णगढ़ थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश के साथ कांड निस्तारण में गति लाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ सभी अनुसंधानकर्ता के अनुसंधान की समीक्षा भी की गई। सभी अनुसंधानकर्ता को एससी-एसटी कांड का 60 दिनों के अंदर निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया गया तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधान कर्ता के खिलाफ अनुशासनिक करवाई के लिए भी चेताया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा निर्देश देते हुए थाना अध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की बेहतर पुलिसिंग के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिया और कहा की अब प्रतिदिन सीसीटीएनएस के ऑनलाइन पोर्टल पर ही प्राथमिकी दर्ज करने के कार्य को संपन्न किया जाए और सभी को प्राथमिकी की कॉपी अति शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सभी चौकीदारों को अवैध शराब ,अवैध बालू खनन और अन्य अवैध गतिविधियों के बारे में सही समय पर थाना को सूचना देने और कार्रवाई करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिसिंग से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश थाना अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी को दिए।

