RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

दैनिक योगाभ्यास से बच्चो में सर्वागीण विकास सम्भव है:विक्रमादित्य

आरा/भोजपुर 28 दिसंबर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के नेतृत्त्व मे जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर करजा के संचालिका सुनिता सैनी,बखोरापुर के संचालक सत्यरंजन कुमार सिंह व सरैया के संचालीका प्रियंका कुमारी के सहयोग से अलग-अलग योग शिविर का आयोजन किया गया ।स्वामी श्री सूर्यनाथ उच्च विद्यालय सरैया के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सिंह के नेतृत्त्व में सैकड़ो छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में योग शिविर के माध्यम से योग का प्रशिक्षण दिया गया।इस कार्यक्रम में शिक्षक अनिल कुमार, पियूष कुमार, धीरब्रत सिंह,धनंजय तिवारी,राजीव रंजन शिक्षिकाओं मे प्रिती,नैना ठाकुर,रागनी कुमारी के साथ डा.उमेश कुमार सिंह ने सहयोग किया।योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने कहा कि प्रार्थना, ताड़ासन, तीर्यकताड़ासन,वृक्षासन, गरुड़ासन, हास्यासन,पादहस्तान, तालीवादन व शान्ती पाठ के साथ संकल्प को अपने दैनिक क्रियाओ में शामिल करने से एकाग्र होकर बुद्धि को व स्मरण शक्ति को सबल बनाया जा सकेगा।

Related posts

रायपुर : कृषि महाविद्यालय के कैडेट्स ने सीखे विमान उड़ाने के गुर।

rktvnews

कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन और ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अधिक; जनवरी में उत्पादन 19 मीट्रिक टन पार।

rktvnews

भोजपुर : आग लगने से आधा दर्जन झोपङी जलकर राख।

rktvnews

ढूंढ रहा है ख़ुद में बचपन।

rktvnews

दुमका:उच्च मूल्य फसल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री तियानजिन, चीन में 25वें एससीओ शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment