RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनता जूनियर हाई स्कूल कोताना में बने 5 बूथों का किया सत्यापन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 28 दिसंबर। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1-1- 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अहर्ता दिनांक 1-1- 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024, कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक जनपद में चलाया गया । जिसके क्रम में आज जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनता जूनियर हाई स्कूल कोताना में बने 5 बूथ 7,8,9,10,11 व 12 का सत्यापन किया जिसमें 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत में बूथ संख्या 7, 8 व 11 बनाई गई जिसको देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करी उन्होंने कहा विकल्प होने के बावजूद भी अच्छी व्यवस्थित जगह बूथ स्थापित किए जाने चाहिए लेखपाल की इस लापरवाही को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने लेखपाल भारत भूषण को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया उन्होंने कहा जो कार्य में लापरवाही करेगा मेहनत नहीं करेगा नैतिकता नहीं होगी उन पर कार्यवाही की जाएगी विकल्प होने के बावजूद अच्छा कार्य करें।
जिला मजिस्ट्रेट ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत निर्वाचन नामावलियों में हुए कार्य का मौके पर गांव कोताना में पहुंचकर गांव वालों के सामने वोटर लिस्ट पड़ी जिसमें कुछ नाम सही नहीं पाए गए इस कार्य में सुपरवाइजर के लापरवाही को देखते हुए सुपरवाइजर देवेंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए वोटर लिस्ट की सत्यापन की स्थिति अच्छे न मिलने पर जिला मजिस्ट्रेट ने नाराजगी व्यक्त की मौके पर बीएलओ रजिस्टर नहीं दिखा पाए उन्होंने कहा पुनरीक्षण में जो त्रुटियां हैं इनमें सुधार किया जाए ।जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था जिन बीएलओ ने कार्य को अच्छे से नहीं किया है उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही की जाएगी । जिलाधिकारी ने तहसीलदार बागपत का सुपरविजन अच्छे ना होने पर उनसे नाराजगी व्यक्त की और जो सत्यापन के समय कमियां पाई गई हैं उन्हें दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में शामिल होने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी चुनाव उतना ही शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न होगा।
जनपद में कुल मतदेय स्थलों की सख्या 979,मतदान केंद्रों की सख्या 515 है जिसमे979 बूथ लेवल अधिकारी व 102 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 22जनवरी 2024 को किया जायेगा ।
इस अवसर पर एसडीएम सुभाष कुमार, तहसीलदार बागपत अजय कुमार ,नायव तहसीलदार विवेक मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार सरकार का बड़ा कदम:अनुकम्पा नियुक्ति अब होगी पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

नारनौल:स्वच्छ भारत मिशन को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) की मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ हुई वीसी।

rktvnews

भोजपुर:पहलगाम आतंकी हमले मे शहीद हुए पर्यटकों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

CCTE को 10 CFR Part 810 लाइसेंस मिला, अमेरिका-भारत सिविल न्यूक्लियर साझेदारी को बढ़ावा।

rktvnews

प्रभावी लोगों के नाम पर धौंस जमाने वाला ठग गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:26 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment