RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

भोजपुर : शाहपुर के इंटवा की सोनी बनी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी।

सोनी कुमारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के इंटवा गाँव की लाडली सोनी कुमारी तृतीय स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 उत्तीर्ण कर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित की गई हैं। सोनी कुमारी के परिजनों सहित पूरे इंटवा गाॅव में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोनी की इस सफलता से लोग फूले नहीं समा रहे हैं। सोनी कुमारी के पिता गणेश प्रसाद और माता सुनीता देवी के आँखों में खुशी के ऑसू दिख रहे हैं। सोनी कुमारी ने तृतीय स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 मे सफलता हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि पाई है। सोनी कुमारी सामान्य प्रशासन विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद के लिए चयनित की गई हैं। बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में सोनी कुमारी का रौल नंबर 307321 है। इस रौल नंबर के अनुसार उनका सीरियल नंबर 1490, पोस्ट कोर्ड 1, पद का नाम सहायक प्रशाखा पदाधिकारी तथा विभाग का नाम सामान्य प्रशासन विभाग है।

Related posts

उत्तर प्रदेश: 21 नवंबर को पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम होगा आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने संचार तकनीशियन 954421 सीपीएल विक्की पहाड़े को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

रांची:सीईओ ने सभी एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

न्यायालय की फटकार और डॉक्टरों की लिखावट।

rktvnews

………एक भले मानुष को अमानुष बनाके छोड़ा 🤪

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन!प्रशासन एकादस की टीम ने पत्रकार एकादस को हराया।

rktvnews

Leave a Comment