RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न!27 दिसंबर 2023 को जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना :क्यामुद्दीन अंसारी

सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों को उनके मूल – धन को सूद सहित वापस करो: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 24 दिसंबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर कहा है कि आज 24 दिसंबर 2023 को आरा के क्रांति पार्क मे सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा कि बैठक हुई जिससे फैसला लिया गया कि सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों के मूल – धन सूद सहित लौटाने की मांग पर आंदोलन खड़ा किया जाएगा. आंदोलन के पहले चरण मे 27 दिसंबर 2023 को भोजपुर जिला पदाधिकारी के समक्ष कलक्ट्रिएट तालाब जे.पी.स्मारक के पास धरना दिया जाएगा।
क्रांति पार्क मे आज की बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के संयोजक क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहारा इंडिया के फ्राड और सरकार की गलत नीतियों के चलते सहारा इंडिया के निवेशकों का भविष्य अंधकार के गर्त मे चला गया है.क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सहकारिता मंत्री आमित साह जी ने 18 जुलाई 2023 को साहारा इंडिया का पोर्टल ऐप जारी कर छोटे निवेशकों के पैसे लौटाने कि बात की थी.लेकिन कार्पोरेट परस्त सरकार की नीति ने सहारा इंडिया के निवेशकों के कागजात को ही खारिज कर उन्हें निराश किया है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने छोटे निवेशकों के धन को लौटाने के लिए 5000 करोड़ रुपया सरकार को रिलिज किया था पर 5000 करोड़ रुपया मे सिर्फ 208 करोड़ रुपया ही सरकार लौटा सकी और शेष रुपये की लूट जारी है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आह्वान किया कि सहारा इंडिया के निवेशकों का पुरा धन सरकार सूद सहित लौटाने कि मांग पर जिला पदाधिकारी के समक्ष होने वाले धरना मे 27 दिसंबर 2023 को सभी खाताधारक भाग लें।
आज की बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे सहारा इंडिया निवेशक संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक राजु प्रसाद उर्फ नेता जी,राजीव रंजन, मनोज कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, कृष्णा प्रसाद, कमेश्वर कुमार, प्रमोद रजक, विष्णु मोहन लाल श्रीवास्तव, भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम, विश्व भारती जन सेवा के सचिव सुरेन्द्र प्रसाद मौजूद थे।

Related posts

“पेटेंट से उत्पाद तक: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी में बौद्धिक संपदा व्यावसायीकरण को गति देना” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आईपी कैटलिस्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा विद्यालय में माहवारी स्वच्छता पर कार्यशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हेतु नगर निगम की टीम, शिक्षक एवं विकास मित्रों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

एम.एस. गोलवलकर : ‘निराशा के गुरु!

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड कुचिपुड़ी नृत्य ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन 1 जून से।

rktvnews

महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत निर्मित कुआं से रत्नाकर हो रहे हैं आर्थिक रूप से समृद्ध।

rktvnews

Leave a Comment