RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

व्यवसायी संघ भोजपुर जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न!23 जनवरी 24 को जिलाधिकारी के समक्ष होगा विशाल धरना:व्यवसायी संघ

आरा /भोजपुर 24 दिसंबर ।व्यवसायी संघ भोजपुर के दूसरा जिला सम्मेलन के द्वारा नवगठित प्रथम जिला कमेटी की बैठक सर्किट हाउस आरा में आयोजित की गई!बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं संचालन जिला सचिव व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद की!जिला कमेटी के बैठक में पिछले दिन हुए दूसरे जिला सम्मेलन की समीक्षा एवं आगामी कार्यभार को देखते हुए गहन विचार विमर्श किया गया!इस दौरान व्यवसायी संघ ने कहा कि जिला सम्मेलन की सफलता में जिले के सभी व्यवसाईयों की भागीदारी एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया! बैठक में जिले के व्यवसाय से जुड़े समस्याओं को लेकर गहन विचार-विमर्श करते हुए आगामी 23 जनवरी 024 के नये वर्ष भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष विशाल एकदिवसीय धरना देने निर्णय लिया साथी ही जिले सभी बाजारों पर बाजार सम्मेलन करने तथा सदस्यता चलाने का निर्णय लिया!इसके लिए सभी बाजारों के लिए कमेटी बनायी गयी तथा संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए!
बैठक में बिहिया के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार उमेश सिंह की पत्नी रंजू देवी को रंगदारी नहीं देने कारण गोली मारने की घटना तथा गड़हनी में मो०नजीर कुरेशी के गुमटी को रंगदारों द्वारा पुलिस के सहयोग से उजाड़े जाने और थाने में मारपीट करने की घटना की निंदा की गई!
बैठक को संबोधित करते हुए व्यवसायी संघ के जिला सचिव व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि जिले के हर तबके के व्यवसायी,हर प्रकार के सामान बेचने वाले छोटे या बड़े व्यवसायी इस सम्मेलन में भाग लेकर एक नए प्रकार के व्यवसाईयों का संगठन को बनाया है!लेकिन उनकी कुछ समस्या एक तरह के हैं तो कुछ अलग तरह के!इन समस्याओं को पहचान कर आंदोलन के माध्यम से सरकार के समक्ष उठाना पड़ेगा!उन्होंने सरकार से मांग किया कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को मानदेय दिया जाए!
बैठक में रामेश्वर प्रसाद साह,राजनाथ राम,भोला यादव,उमाशंकर प्रसाद यादव,पिंटू प्रसाद,मोहम्मद शहाबुद्दीन खान,संजय महासेठ,विनोद प्रसाद चंद्रवंशी,रविंद्र लाल,संजय प्रसाद,मु० कलीम उर्फ मुन्ना,मायाशंकर राय,श्री निवास यादव,मोहम्मद सोनू,राजन राजा सुनील नैयर,अंजुमन,राजू प्रसाद,विजय कुमार,बबलू गुप्ता,शाहिन रज्जा,महेंद्र प्रसाद सिंह,राजेंद्र यादव,त्रिलोकी रजक,राजू शर्मा,सतीश कुमार,अशोक कुमार व्याहुत,अब्दुल वहाब,मनोरंजन कुमार राय,रंजीत बरई,अवध कुमार शामिल थे।

Related posts

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज का दौरा किया।

rktvnews

गाजीपुर:अमर शहीदों के नाम गाजीपुर में कवियों का संगीतमय एक शाम में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

इन्वेस्टर मीट का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:जिला परियोजना पदाधिकारी, यूआईडी ने जिले के विभिन्न मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में आधार अद्यतीकरण एवं APAAR बनाने हेतु आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया, आधार ऑपरेटर को दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

खिसिआया हुआ समाज : अतुल प्रकाश

rktvnews

Leave a Comment