RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

हनुमानगढ़:मेडिकल कॉलेज को मिला पहला कैडेवर।

हनुमानगढ़/राजस्थान 22 दिसंबर। राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में शुक्रवार को एनाटॉमी विभाग में पहला कैडेवर (मानव मृत शरीर) की कैडेवरिक शपथ दिलाई गई। कैडेवर मेडिकल कॉलेज, गंगानगर से लाया गया है। मेडिकल कॉलेज की प्रिसींपल डॉ. कीर्ति शेखावत, पी.एम.ओ. डॉ. मुकेश कुमार, मेडिकल ज्युरिस्ट डॉ. शंकर सोनी के प्रयासों से हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज को पहला कैडेवर उपलब्ध कराया गया है।
एनाटॉमी विभाग में कैडेवर को प्रथम गुरू माना गया है, जिसके द्वारा मेडिकल विद्यार्थी मानव शरीर संरचना के बारे में अध्ययन कर सकेंगे।
एनाटॉमी विभाग की सहायक आर्चाय डॉ० प्रवीण चौहान ने बताया कि राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, हनुमानगढ़ के प्रथम बैच में 100 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। शुक्रवार को विद्यार्थियों द्वारा कैडेवर की शपथ ली गई, जिसके अन्तर्गत मृत देह को एक अध्यापक के रूप में मानते हुए सम्मान दिया जाता हैं। प्रिसिंपल डॉ. कीर्ति शेखावत, पी. एम.ओ. डॉ. मुकेश कुमार एवं मेडिकल ज्युरिस्ट डॉ. शकंर सोनी ने बच्चों को कैडेवर शपथ दिलाई तथा उनको अध्ययन के प्रति प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कैडेवर शपथ के दौरान सह आर्चाय डॉ. सुमन जैन, डॉ योगेश सिंह एवं सहायक आचार्य डॉ. श्यामा मीणा और नर्सिंग ऑफिसर नवलकिशोर मौजूद रहे।

Related posts

व्यक्ति की संदेहास्पद मौत पर परिजनों से मिला लोजपा रामविलास भोजपुर का शिष्टमंडल व्यक की संवेदनाएं।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर।

rktvnews

दरभंगा:हीरो मोटर कॉर्प के द्वारा अप्रेन्टिस/कैंपस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

rktvnews

11 अप्रैल 23 कोविड-19 अपडेट

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला अध्यक्ष, सचिव, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधि के साथ किया बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विश्वाचार्य डॉ धर्मेन्द्र बने कुलाधिपति,आचार्य कुल में खुशी।

rktvnews

Leave a Comment