RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा किसान मोर्चा ने तृणमूल कांग्रेस और इंडी नेताओं द्वारा उप राष्ट्रपति के साथ अपमानजनक और अर्मयादित टिप्पणी करने के विरोध मे पुतला दहन किया।

आरा/भोजपुर 21दिसंबर ।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर किसान मोर्चा ने स्थानीय त्रिभुआनी मोड़ स्टेशन रोड आरा मे पिछले दिन तृणमूल कांग्रेस सहित इंडी नेताओं द्वारा देश के उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के प्रति अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणी एवं मिमिक्री बनाने के विरोध मे पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी बस स्टैंड से तृणमूल कांग्रेस मुर्दाबाद, इंडी गठबंधन मुर्दाबाद,कल्याण बनर्जी मुर्दाबाद, राहुल गांधी हाय-हाय,संवैधानिक पद और संवैधानिक संस्थान का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, इंडी गठबंधन के नेता शर्म करो आदि नारे के साथ काफिला आगे बढा और त्रिभुआनी मोड़ पर कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि इंडी गठबंधन घमंडिया गठबंधन है।उस गठबंधन के नेताओं को भारत की संस्कृति, संविधान और संवैधानिक संस्थान तथा संवैधानिक पदो का अपमान करने मे मजा आता है। जिस प्रकार तृणमूल पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने संवैधानिक पद पर आसीन माननीय उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा सांसद जगदीप धनखड़ की मिमिक्री और काँग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी द्वारा विडियो बनाया गया और उसमे शामिल सभी इंडी नेताओं द्वारा खिल्ली उड़ाई गई,इससे साफ साबित होता है कि इंडी नेताओं को न संविधान की चिन्ता है और न ही संवैधानिक पद की चिन्ता है।उन्होने जाट समुदाय से आने वाला एक पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है।उक्त अपमानित कृत्तव को पूरे देश ने देखा। उनके द्वारा किए गए कुरीतियों पर महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा भी खेद ब्यक्त किया गया है। इंडी गठबंधन द्वारा देश को शर्मसार करने का काम किया गया है।आज पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। भाजपा सड़क से संसद तक विरोध कर रही है।
कार्यक्रम मे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,ईं.धीरेन्द्र सिंह,कौशल यादव,नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,अशोक शर्मा, प्रहलाद राय,संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी,चन्द्रभान सिंह,ममता सिंह,हरेन्द्र चंद्रवंशी, वरूण सिंह,राहुल सिंह,निशांत सिंह सेंगर,आलोक अंजन,आशीष कुमार, अविनाश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह,परमजीत सिंह,मनीष कुमार, गुड्डू सिंह,अजय सिंह,विनोद सिंह,श्रीराम महतो,आरती सिंह,सुगंधा सिंह,अखिलेश पांडेय सहित भाजपा, किसान मोर्चा के सैकडो़ कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

Related posts

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 09 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिभावक संघ के अभियान ” समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार ” से जुड़े प्रो डॉ कन्हैया।

rktvnews

बक्सर:जहां भक्ति होती है, वहीं बसते है भगवान : आचार्य भारत भूषण

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 अगस्त 24

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- ‘आतंकवाद को अंजाम देने वालों को अंतत: आतंकवाद ही खा जाता है’।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या से अधिक।

rktvnews

Leave a Comment