RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने ली निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक!मतदाता सूची में पीएसी व डीएसी एंट्री की दो दिन के अंदर-अंदर जांच करके काम समाप्त करने के दिए निर्देश।

अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/हरियाणा 20 दिसंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय में सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएसी व डीएसी एंट्री की 2 दिन के अंदर-अंदर जांच करके काम को समाप्त करें।
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह से त्रुटि रहित बनाने के लिए हरियाणा चुनाव आयोग की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
उन्होंने निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने बीएलओ की बैठक लेकर जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करके दो दिन के बाद यह कार्य खत्म करके रिपोर्ट भेजी जानी है। उन्होंने बताया इस काम के लिएं घर घर जाकर सर्वे किया जा चुका है। अब 2 दिन में इसकी वेरिफिकेशन करके रिपोर्ट भिजवाई जाए।
इस बैठक में एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार (आईएएस) एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार तथा जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार चुनाव विनोद तंवर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:हजारों वर्ष प्राचीन है शास्त्रीय संगीत की परंपरा : डॉ. किरण कुमारी

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

पद्म पुरस्कार-2024 के लिए 15 सितंबर, 2023 तक नामांकन।

rktvnews

पटना:प्रेरणादायक उपन्यासकार हैं ओम् प्रकाश पाण्डेय : सुरेंद्र पाल सिंह

rktvnews

नीति आयोग का सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (सीएसआईआर-आईआईपी), देहरादून में अनुसंधान एवं विकास में सहजता पर दूसरी परामर्श बैठक में अनुसंधान एवं विकास सुधारों पर जोर।

rktvnews

वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों के सम्मेलन की प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment