RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

नारनौल:रेडक्रॉस समिति का बच्चों में सेवा तथा राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने का अथक प्रयास : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद

नारनौल/हरियाणा 19 दिसंबर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान एवं उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्षा मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में चल रहे पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज रिसोर्स पर्सन द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद, बीआरसी संतोष कुमार चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी अलका एवं बीआरसी दिलबाग सिंह मौजूद थे।
कैंप के दौरान जयपुर हार्ट केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई । रेडक्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बच्चों में सेवा तथा राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने का प्रयास कर रहा है।
कैंप प्रभारी टेकचंद यादव ने रेडक्रॉस के इतिहास तथा कार्यों की विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि रेडक्रॉस विश्व की एकमात्र संस्था है जिसे शांति और सेवा के लिए चार बार नोबल पुरस्कार मिला है । रिसोर्स पर्सन डॉ सीएस वर्मा ने मोबाइल फोन के लाभ तथा हानियों तथा सीडीपीओ कार्यालय से वर्षा यादव ने परिवार एवं समाज में बेटी के महत्व को प्रतिपादित किया तथा बेटियों को बचाने तथा शिक्षित करने पर बल दिया । प्रवक्ता पवित्रा यादव ने प्राथमिक सहायता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा छोटा सा प्रयास किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचा सकता है । डॉ एसपी सिंह ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया ।

Related posts

गिरीडीह: उपायुक्त ने आदि कर्मयोगी अभियान के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित।

rktvnews

जेडीयू नेताओं ने थामा रालोजद का दामन।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

rktvnews

भोजपुर:ओडिशा में आयोजित आईलाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने की शिरकत,जानकारी की साझा।

rktvnews

मोतिहारी:स्वास्थ्य उपकेंद्र पूरन छपरा का कायाकल्प कर हुआ उद्घाटन।

rktvnews

ब्लड डोनेशन एसी बस अब रेडक्रॉस सोसायटी कैंपस में सुरक्षित:अशोक शर्मा

rktvnews

Leave a Comment