RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद दोनों धामों में सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तैनाती।

देहरादून/उत्तराखंड 18 दिसंबर।श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद दोनों धामों में सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तैनाती कर दी गई है। दोनों धामों में आइटीबीपी जवानों की एक-एक प्लाटून पहुंच गई है। गत वर्ष केदारनाथ धाम के गर्भ गृह के स्वर्ण मंडित होने और दोनों धामों में मास्टर प्लान के तहत व्यापक स्तर पर चल रहे पुनर्निमाण कार्यों के कारण तमाम लोगों की वहां पर आवाजाही को देखते हुए बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था।
उन्होंने धामों की विकट भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर आईटीबीपी को तैनात किए जाने की मांग की थी। इस पर प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था। प्रदेश सरकार के अनुरोध पर गृह मंत्रालय ने गत वर्ष से शीतकाल में धामों की सुरक्षा आइटीबीपी के जवानों को सौंप दी थी। इस वर्ष पुनः कपाट बंद होने के पश्चात प्रदेश सरकार ने धामों में आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था।
धामों में आईटीबीपी के जवानों की तैनाती पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

आईएनएस चिल्का में 02/23 बैच के अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27 में बॉयोफार्मा शक्ति (ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से स्वास्‍थ्‍य सेवाओं को आधुनिक बनाने हेतु रणनीति) का प्रस्‍ताव किया गया।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम की स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न, विपक्षी गुट का दबदबा।

rktvnews

भोजपुर:25 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर किया पौधारोपण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ साथ कई आयोजनों को किया संबोधित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के कार्यालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment