RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

नारनौल:सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

नारनौल/हरियाणा 18 दिसंबर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान एवं उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्षा मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में आज सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में आज 13 स्कूलों के 96 जेआरसी कैडेट्स का पंजीकरण किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ एसपी सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य की कुशलता के लिए प्रशिक्षण का अति महत्व होता है। प्रशिक्षण के दौरान हम विषयगत सूक्ष्म जानकारियां प्राप्त करते हैं । प्रशिक्षण शिविर में कैंप प्रभारी टेकचंद यादव ने रेडक्रॉस के इतिहास पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जबकि जेआरसी काउंसलर पवित्रा यादव ने रेडक्रॉस के कार्यों एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण शिविर में सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ सी एस वर्मा ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा जीवन में मानवीय मूल्यों को आत्मसात किए जाने पर बल दिया।
इस अवसर पर चीफ ऑफ कैंप प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया, प्रवक्ता भूप सिंह भारती, सरताज सिंह,अंजना, अगेंदर, सुभाष गुप्ता, विजयपाल, सत्यवीर सिंह, ओमप्रकाश व रेखा सहित विभिन्न स्कूलों से जेआरसी काउंसलर मौजूद थे।

Related posts

गिरिडीह:उपायुक्त के निर्देश पर जन समाधान पोर्टल के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला,अनुमंडल,प्रखंड स्तरीय कार्यालय प्रधान को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोपाल:भगवान श्रीराम के जीवन में मिलते हैं जटिल प्रश्नों के उत्तर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्व राजीव गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की निंदा।

rktvnews

भोजपुर:ध्यान योग केंद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के आयोजनों की हुई सराहना।

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी पीरो में हुआ योगाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment