RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

भोजपुर:5 मिनट की देरी से महिला कांस्टेबल समेत अन्य को बीपीएससी दरोगा परीक्षा से होना पड़ा वंचित।

बीपीएससी परीक्षा केंद्र पर 5 मिनट लेट पहुंचने से परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 दिसम्बर। टाउन प्लस टू विद्यालय आरा में रविवार को आयोजित बीपीएससी दरोगा परीक्षा की पहली पाली में एंट्री के निर्धारित समय से 5 मिनट लेट पहुॅचने से एक परीक्षार्थी तथा हाजीपुर में पदस्थापित महिला कांस्टेबल रेहा राय सहित एक अन्य युवती तथा तीन युवक समेत पाॅच को परीक्षा केंद्र में घुसने से रोक दिया गया। जिससे इन लोगों को बीपीएससी दरोगा परीक्षा मे परीक्षा देने से वंचित होना पड़ा। परीक्षार्थी तथा महिला कांस्टेबल रेहा राय ने बताया कि सोनपुर से पटना होते हुए आरा परीक्षा देने के लिए आ रही थी। ट्रेन एक घंटे लेट हो गई जिससे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में 5 मिनट की देरी हो गई। निराश रेहा राय समेत अन्य सभी पाॅचो परीक्षार्थियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। रेहा राय भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर गाँव की रहने वाली बताई जाती है। रेहा राय ने बताया की एंट्री का समय 8:30 बजे से लेकर 9:30 बजे तक था जबकि मैं 9:35 में पहुंची थी। परीक्षा का समय 10:00 बजे से 12:00 तक था। अपनी मजबूरी बताने के बाद भी गेट पर तैनात कर्मियों ने भीतर जाने की इजाजत नहीं दी। परीक्षा देने से वंचित लोगों में रेहा राय के अलावा पीरो के सिंपल पांडे, सोहरा त्रिभुवानी के राकेश कुमार, जमुआंव संदेश के श्याम जी गुप्ता तथा पटना के राहुल कुमार शामिल हैं।

Related posts

सीईआरटी-इन और मास्टरकार्ड इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में भारत की साइबर-रेजिलियंस को बढ़ाने के लिए साइबर सिक्युरिटी में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा एनडीए प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह का कोईलवर प्रखंड के विभिन्न गाँवो में तुफानी जनसंपर्क।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अक्टूबर 25

rktvnews

पटना:विधानपरिषद सभापति के आवास पर केंद्र सरकार के मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं सतीश चंद्र दुबे का किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य धर्मेन्द्र को मिला इन्टरनेशनल ह्यूमन सैलिडरिटी.2024 सम्मान।

rktvnews

01 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment