RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा: गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत प्याऊ का उद्घाटन।

नवादा/बिहार 16 दिसंबर।सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के पास स्थित नवनिर्मित प्याऊ (नल जल योजना) का उद्घाटन आयुक्त मगध , जिलाधिकारी नवादा और उप विकास आयुक्त नवादा ने संयुक्त रूप से कियें। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिकों को पेयजल की सुविधा सालो भर मिलेगी। पेयजल के संकट का समाधान होगा। गंगाजल आपूर्ति योजना बिहार सरकार की अद्भूत योजना है, जिसके माध्यम से लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी और भूमिगत जल का लेयर बेहतर होगा। यह जल जीवन हरियाली अभियान के अन्तर्गत गंगाजल आपूर्ति योजना है, जिसमें पेयजल क्षेत्र में अद्भूत विकास हुआ है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित पाॅच स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक ढ़ंग से निर्मित प्याउ का निर्माण किया गया है। सूचना जन सम्पर्क कार्यालय के पास स्थित प्याउ को दुल्हन की तरह सजाया गया था जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगाजल आपूर्ति योजना के द्वारा लोगों को बाढ़ से राहत और पेयजल संकट से निजात मिलेगी । 135 लीटर शुद्ध पेयजल प्रतिदिन प्रति व्यक्ति को उपलब्ध होगा। उन्होंने प्याउ निर्माण करने के लिए जिलाधिकारी के कार्याें की काफी प्रशंसा की। प्याउ के निर्माण के संबंध में आशूतोष कुुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने फिडबैक दिेया। सभी प्याउ स्थलों पर जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा आकर्षक ढ़ंग से गंगाजल आपूर्ति योजना का फ्लैक्स संस्थापित किया गया है। दीपक कुमार मिश्र नवादा के निगरानी में निर्धारित समय सीमा के अन्दर निर्माण किया गया।
आज उद्घाटन के समय अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीआरओ नवादा, डीसीएलआर नवादा सदर/रजौली आदि उपस्थित थे।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया इंदिरा रसोई एवं इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन आत्मरक्षा प्रशिक्षण में भाग लेकर खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए शिक्षक आगे आयें : राज्यपाल

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने किया जौलजीबी मेले का शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव ने युवा जदयू संदेश प्रखंड कमिटी का किया विस्तार।

rktvnews

आधी सच्चाई का लाइव तमाशा: रिश्तों की मौत का नया मंच।

rktvnews

Leave a Comment