RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 189जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

बागपत/उत्तरप्रदेश 16 दिसंबर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज इंद्रदेव इंस्टिट्यूट एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी चमरावल रोड बागपत में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बागपत में 189 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भव्य पंडाल लगाया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वर वधु को आशीर्वाद दिया सभी नव दंपत्तियो को नये वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी ।
जिलाधिकारी ने कहा शासन की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने कार्य कर रही है प्रदेश सरकार जिसमें कोई भी गरीब व्यक्ति अपनी बेटी की शादी करने से वंचित ना रह सके दोनों पक्षों के परिवारों के मान सम्मान के साथ यह शादियां कराई जाती हैं शादियां सभी के धर्म के रीति रिवाज के अनुसार ही संपन्न कराई जाती है जिनका ऑनलाइन पंजीकरण करके यह शादी संपन्न कराई गई हैं।
सरकार हर किसी के बारे में सोच रही है हर व्यक्ति के उत्थान के लिए उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि कोई पिता अपने पुत्र की शादी करने से वंचित नहीं रहना चाहिए इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं कन्यादान किया जाता है उन्होंने कहा यह शादियां सामूहिक शादियां बहुत भव्य रूप से आयोजित की जाती है और उपहार भी दिए जाते हैं सामूहिक विवाह में उपस्थित सभी वर वधु को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं
जिसमें आज 189जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 143हिंदू व 46मुस्लिम जोड़े थे। जिनको अतिथियों ने आशीर्वाद दिया और उनकी शादी को धूमधाम से संपन्न कराया बागपत में सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई।
शासन की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक जोड़े पर सरकार द्वारा ₹51000 की धनराशि खर्च की जाती है जिसे ₹35000 अकाउंट लड़की के खाते में ₹10000 का श्रंगार ,ज्वेलरी ,कपड़ों,बर्तन पर खर्च किये जाते हैं व 6हजार रुपए की धनराशि से विवाह कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं जिसमें से दोनों पक्षों के साथ आए अतिथियों के लिए खाने भोजन की व्यवस्था होती है इस शादी में उपहार के रूप में अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा बृजभूषण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, सहायक खाध आयक्त मानवेंद्र सिंह ,जिला पूर्ति अधिकारी के वी सिंह, जिला भूमि सरक्षंण अधिकारी संदीप पाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ,सहायक श्रम आयुक्त विनीता, खंड विकास अधिकारी बड़ौत ज्योति वाला सहित,समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मोदी सरकार में देश बदहाल : राकेश त्रिपाठी 

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह और “आपकी योजना- आपकी- सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश।

rktvnews

प्रयागराज में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’।

rktvnews

भोजपुर:समस्याओं से जूझते कर्मचारियों की सुनने वाला कोई नही:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन

rktvnews

उपराष्ट्रपति का एक दिवसीय राजस्थान दौरा, श्री धन्ना भगत की जन्मस्थली के किए दर्शन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया! सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment