RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली में आसियान-भारत मोटा अनाज महोत्सव प्रदर्शनी का दौरा किया।

नई दिल्ली/15 दिसंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में आसियान-भारत बाजरा महोत्सव की प्रदर्शनी का दौरा किया। इस अवसर पर अपर सचिव मनिंदर कौर और संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर भी उपस्थित थीं। आसियान में भारतीय मिशन (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से दो दिवसीय आसियान-भारत बाजरा महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अनुरूप इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों में मोटे अनाज से होने वाले स्वास्थय लाभ के प्रति जागरूकता और मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार स्थापित करना है।
अर्जुन मुंडा ने उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित इस प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी में मोटे अनाजों की खेती करने वाले किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और कृषि उद्यमियों ने भी भाग लिया है।
बातचीत के दौरान अर्जुन मुंडा ने किसानों से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का लाभ उठाएं।
प्रदर्शनी का उद्देश्य आसियान देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक और पाक विविधता का उत्सव मनाना और स्वस्थ भविष्य के लिए मोटे अनाज को बढ़ावा देना है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह में एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:गरीब ,लाचार इंसान हो या जानवर सब पर सहानुभूति की जरूरत: अमरदीप कुमार जय

rktvnews

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

09 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी!आमजनों की सुविधा के लिए 22 बेंचों का किया गया है गठन।

rktvnews

समावेशी पहुंच से सभी 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मछुआरों और मछली पालक नीति निर्माताओं से जुड़े।

rktvnews

Leave a Comment