RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर: डीएम ने किया दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन।

बक्सर/बिहार 12 दिसंबर। आज बाजार समिति प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कृषक विभिन्न स्टॉल पर जाकर निर्गत परमिट के अनुसार से यंत्र का क्रय किए।
जिला पदाधिकारी के द्वारा कृषि यंत्रीकरण मेला में उपस्थित कृषकों से पराली ना जलाने का अनुरोध करते हुए सफल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्र यथा हैपी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रा रीपर, स्ट्रा बेलर, रीपर, रीपर कम बैइंडर, रोटरी मल्चर, रोटरी सलेशर, जीरो टिलेटी, पैडी स्ट्रा चौपर, ब्रश कटर, रिभरसेबुल एमबी प्लाऊ, स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम आदि की जानकारी दी गई।
जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में अनुदानित दर पर दिए जाने वाले 108 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान देय है। जिसमें खेती की जुताई, बुआई, निकाई-गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, दवनी इत्यादि एवं उद्यान से संबंधित कृषि यंत्र शामिल हैं। अनुदान दर पर कृषि क्रय करने हेतु इच्छुक कृषकों से ऑनलाइन आवेदन कृषि विभाग के वेबसाइट OFMAS (Farmech.bih.nic.in) से प्राप्त किया जाएगा। कृषकों से प्राप्त योग्य आवेदनो में से दिनांक 29 नवंबर 2023 को ऑन लाइन लॉटरी के माध्यम से कुल 437 स्वीकृति पत्र निर्गत किया गया। (वित्तीय मो० 16614500 (एक करोड़ छियासठ लाख चौदह हजार पांच सौ)।
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर डुमरांव सभी सहायक निदेशक प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक प्रगतिशील किसान एवं यंत्र विक्रेता ने भाग लिया।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह।

rktvnews

जयपुर:संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर निकली “संविधान पदयात्रा”।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर पूजन अर्चन किया।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर को मिली नई सौगात! गांधीजी की अमूल्य विरासत को संरक्षित करती ‘गांधी वाटिका’ का उद्घाटन।

rktvnews

हर्ष फायरिंग:रूतबे की भेंट चढ़ती खुशियां।

rktvnews

Leave a Comment