RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हरियाणा: राज्यपाल ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में डॉ. सोनिया त्रिखा को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हरियाणा/12 दिसंबर।राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में मंगलवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में डॉ. सोनिया त्रिखा को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य भी उपस्थित थे।
डॉ. सोनिया त्रिखा स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कल सायं ही हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अप्रैल 2022 से हरियाणा सरकार के महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा के रूप में डॉ त्रिखा ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की सार्वजनिक क्षेत्र की सुविधाओं की देखरेख के लिए राज्य के स्वास्थ्य देखभाल प्रयासों का नेतृत्व किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी नेतृत्वकारी भूमिकाओं में अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, कार्यकारी निदेशक राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र, निदेशक राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान और सिविल सर्जन जैसे पद शामिल हैं। विशिष्ट शैक्षिक पृष्ठभूमि और व्यापक पेशेवर अनुभव के साथ डॉ. त्रिखा ने राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को बदलने और बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। अपने 25 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने ने विश्व स्वास्थ्य संगठन , यूनिसेफ़ तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक में भी वर्षों तक स्वास्थ्य सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दीं।

Related posts

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा के द्वारा युवाओं के मध्य किया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज शिक्षक संघ ने किया नवनियुक्त प्राचार्य प्रो.नरेंद्र प्रताप पालित का सम्मान।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन किया।

rktvnews

उपचुनाव के नतीजों के बाद PK ने बताया : विधानसभा चुनाव में हमारी लड़ाई NDA से है, RJD से नहीं है।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति 29 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए 4.37 करोड़ रूपए की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment