RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:नांगल चौधरी बना जिला का चौथा उप मंडल।

नारनौल/हरियाणा12 दिसंबर। हरियाणा सरकार ने नांगल चौधरी हलके को उप मंडल बनाने की मांग को पूरा करते हुए नांगल चौधरी को नया सब डिवीजन बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नांगल चौधरी अब जिला का पांचवा उप मंडल बन गया है।
नारनौल उपमंडल से नांगल चौधरी तहसील के गांव को निकालते हुए उसे एक नए सब डिवीजन का स्वरूप प्रधान कर दिया है। उपमंडल बनाने की यह मांग मुख्यमंत्री की दौंगड़ा अहीर रैली में नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने रखी थी। लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद अंततः यह नोटिफिकेशन जारी हो गया है इससे नांगल चौधरी तहसील में पड़ने वाले गांव को अब उप मंडल संबंधित कामों के लिए नारनौल नहीं आना पड़ेगा और वहीं यह सारे कार्य हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तर के कार्यालय भी काम करना प्रारंभ कर देंगे।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए डा. अभय सिंह यादव ने बताया कि उपमंडल के विधिवत कार्य आरंभ होने के उपरांत यहां एक नया उपमंडल स्तर का सचिवालय भी बनवाया जाएगा तथा इसके साथ ही एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण भी करवाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा हुआ है। सचिवालय नया बनने के बाद न्यायिक उपमंडल स्तर की न्यायिक अदालतें भी नांगल चौधरी में चालू करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। डा. यादव ने कहा कि नांगल चौधरी क्षेत्र के जलस्तर में सुधार के बाद अच्छी फैसले होती हैं और इसी वजह से नांगल चौधरी अनाज मंडी भी आबाद हो गई है। सरकार के इस निर्णय से किसान व्यापारी एवं कर्मचारी और श्रमिक वर्ग श्रमिक वर्ग को बहुत सारी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा से ही समस्त महेंद्रगढ़ जिले की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हैं।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 जुलाई को नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ का अनावरण करेंगे।

rktvnews

एसटीपीआई ने 33वां स्थापना दिवस मनाया: भारत के तकनीकी भविष्य के निर्माण में योगदान के तीन दशकों का जश्न।

rktvnews

गोरखपुर:सात दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस।

rktvnews

रांची:राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में भू अर्जन सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने सदर अस्पताल चतरा का किया औचक निरक्षण!मरीजों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment