RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

सीतामढ़ी:09 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

सीतामढ़ी /बिहार 06 दिसंबर ।जिला एवं सत्र न्यायधीश सत्येन्द्र पाण्डेय के निर्देश के आलोक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक आदालत को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। सचिव डालसा राजेश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली, हाजीपुर के तत्वावधान में दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को पूर्वाह्न 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर, हाजीपुर में किया जाएगा जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले, दीवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व, बिजली, पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित, एनआई एक्ट 138 के अंतर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में 09 दिसम्बर 2023 को सुलह-समझौते के आधार पर बिना खर्च बिल्कुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय पदाधिकारी ऐसे सभी मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लायें ताकि इसका निःशुल्क समाधान किया जा सके।
बैठक में सचिव, डालसा राजेश कुमार के साथ प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा-सह-नोडल पदाधिकारी डालसा, मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिटी मैनेजर नगर परिषद हाजीपुर, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, वाट एवं माप पदाधिकारी, सर्टिफिकेट ऑफिसर, कारखाना निरीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, टीडीएम बीएसएनएल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आकांक्षा योजना कर रही है होनहार विद्यार्थियों के सपने साकार।

rktvnews

अधीनस्थ कार्यालयों का प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

सारण:दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय नियोजन मेला का शुभारंभ सुरेंद्र राम माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा किया गया।

rktvnews

भोजपुर जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समीति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यो के नामित होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकताओं ने बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन में लोकसभा को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment