RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:मेरठ विस्फोट हादसे में 5 बिहारी मजदूरों की मौत पर भोजपुर लोजपा रामविलास का शिष्टमंडल परिजनों से मिला।

आरा/भोजपुर 20 अक्टूबर।विगत दिन मेरठ उत्तर प्रदेश में विस्फोट हादसे में पांच बिहारी मजदूरों की मौत पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ,जिला उपाध्यक्ष ललन यादव,वरीय नेता सुरेंद्र आजाद,जिला महासचिव सोनू पासवान, रंजित पासवान चरपोखरी प्रखंड अध्यक्ष,विनोद कुमार,अभिषेक तिवारी,संजय प्रसाद , कुंदन सिंह,अमर सिंह,सौरभ मिश्रा सहित दर्जनों पार्टी के पदाधिकारियों ने भोजपुर जिला अंतर्गत चरपोखरी प्रखंड के कोईल गांव पहुंच कर 4 मृतक क्रमशः सुनील ठाकुर पिता योगेंद्र ठाकुर, रूपन साह पिता स्वर्गीय सागर साह,अयोध्या राम पिता ललन राम तथा प्रयाग शाह पिता वीरेंद्र साह के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। दूसरी तरफ पीरो के रकटू टोला निवासी चंदन कुमार की भी मौत मेरठ की एक कंपनी में विस्फोटक पदार्थ के विस्फोट करने से हुई थी। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने बताया कि मेरठ की घटना से कोईल गांव में मातम छा गई है मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है । उन्होंने कहा की काश बिहार सरकार यहीं रोजगार मुहैया कराई होती तो इस तरह की घटना नही होती ,कितने का सुहाग उजड़ गया ,इकलौते बेटे के मौत से घर उजड़ गया, एक साल के बच्चे के पिता का सिर से साया छीना गया,अब पूरा मृतक के परिवार एक एक दाना के लिए मोहताज हो जाएगा। पार्टी मृतक के आश्रितों को दस दस लाख रुपए ,एक एक सरकारी नौकरी,प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग बिहार सरकर से किया है। जिला अध्यक्ष ने घटना की पूरी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवम प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी से की।उन्होंने बताया की बहुत जल्द ही मृतक के परिजनों से मिलने चिराग पासवान जी आयेंगे ।देर शाम तक ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता , कोईल पंचायत मुखिया पूजा देवी ,पैक्स अध्यक्ष,एवम ग्रामीण जनता शव गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। मुखिया पूजा देवी ने कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत सभी मृतको के परिजनों को तीन तीन हजार रुपए दिए तथा हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

Related posts

‘मैं दिल तुम धड़कन’ की अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार ने साझा किए अपने ऑन-स्क्रीन मां बनने के अनुभव।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति एवं सी0एम0आर0 की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बिहार:निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

वर्षापात का सही आंकड़ा सही तरीके से संधारित करें पदाधिकारी!नहरों से पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश।

rktvnews

महाकुम्भ दे रहा एकता का संदेश, नागालैंड का चांगलो, लेह का शोंडोल समेत 12 राज्यों के पवेलियन बने प्रतीक।

rktvnews

Leave a Comment