RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: सेमीफाइनल में पहुंची लौहर की टीम,रोहित कुमार के गोल से आरा एरो की हुई हार।

आरा/भोजपुर 06 दिसंबर। जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में चल रहे राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला लीग चैंपियनशिप 2023/24 वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में दसवे दिन का प्रथम मैच शहिद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब लौहर बनाम प्रकाश क्लब धवरी के बीच खेला गया मैच के 20 मिनट में लौहर टीम के खिलाड़ी गुलशन कुमार ने तेज तरार गोल किया इस तरह मध्यांतर तक लौहर मैच में एक गोल से बढत बनाने में कामयाब हो गया और यह बढत आखरी तक चला इस तरह लौहर मैच एक गोल से विजई हुआ और सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रदीप नारायण सिन्हा आजीवन सदस्य जिला फुटबॉल संघ भोजपुर मैच के निर्णायक के रूप में सुधीर कुमार सिंह, नितिन कुमार ,रोहित कुमार ,धर्मेश उपाध्याय और रवि कुमार थे।
दूसरा मैच महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा बनाम आरा एरो के बिच हुआ पिरौटा टीम के खिलाड़ी रोहित कुमार ने मैच के नवे मिनट में अपनी टीम के लिए प्रथम गोल किया मध्यांतर तक पिरोटा टीम मैच में एक गोल से बढ़त बनाए हुए थी।मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे पर वार करते रहे लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली पीरौटा एक गोल से विजई घोषित हुआ इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद आरिफ खान कप्तान बिहार फुटबॉल टीम और इस मैच के निर्णायक के रूप में नितिन कुमार, रमेश सिंह, रोहित कुमार ,धर्मेश उपाध्याय और रवि कुमार थे।
संघ के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल का मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब एकौना के बीच होगा इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद, संयोजक सुनील कुमार सिंह, पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल, धर्मेश उपाध्याय, मोहम्मद शमशाद ,हरिओम, शशि भूषण सिंह ,बूटन यादव, गजाधर सिंह ,संजय सिंह ,ज्योति प्रकाश, मुकेश सिंह, शंकर सिंह,अशोक मानव ,पर्यवेक्षक जीतू चंद्रवंशी सूर्य देव सिंह एवं रामजी सिंह उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कार्य में लगे कर्मी को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मिला अधिकार।

rktvnews

बागपत:हिंडन नदी में प्रदूषण रोकने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया इटखोरी प्रखंड का दौरा।

rktvnews

भारत को अपने सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प पर गर्व है :लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर :एनडीए और लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तात्सुओ यसुनागा के नेतृत्व में जापान के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment