RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर मैराथन 11 को!कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

नारनौल/हरियाणा 06 दिसंबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बी.बी.बी.पी.) के तहत आगामी 11 दिसंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मैराथन/वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आयोजित निबंध लेखन की विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस बड़े इवेंट की तैयारी के संबंध में आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
डीसी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बी.बी.बी.पी.) सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य बालिकाओं को बचाने और शिक्षित करने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और बढ़ावा देना है।
इस अभियान को आगे बढ़ाने और व्यापक जागरूकता पैदा करने के लिए एक मैराथन/वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। यह मैराथन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर शहर में होते हुए वापस वहीं पर संपन्न होगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता के महत्व और लैंगिक भेदभाव को खत्म करना है। साथ ही लड़कियों को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस मैराथन में 1000 से अधिक छात्राएं भाग लेंगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाएं ताकि 11 दिसंबर को उन्हें सम्मानित किया जा सके।
इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वयंसेवकों, गैर सरकारी संगठनों, रेड क्रॉस सोसाइटी और नेहरू युवा केंद्र को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में लोगों की सोच में बदलाव लाने के लिए ही हमारी लाडो हमारी शान कार्यक्रम भी लगातार चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से कन्या के जन्म लेने पर कुआं पूजन की परंपरा शुरू की गई है।
इस मौके पर एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार (आईएएस), एसडीम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश डा मंगल सेन, सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य व जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

साहित्यकार गोकुल सोनी “अंबिका प्रसाद वर्मा दिव्य पुरस्कार” से किए गए सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:पूर्व मंत्री पहुंचे जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मझौलिया एवं बैरिया प्रखंड के 15 मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति चेन्नई में रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

आम बजट पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद का वक्तव्य।

rktvnews

Leave a Comment