RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

महेंद्रगढ़:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुनीं शिकायतें!80 फ़ीसदी शिकायतें रास्तों पर अवैध कब्जों से संबंधित।

नागरिकों की शिकायतें सुनती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

महेंद्रगढ़/हरियाणा 05 दिसंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगे साप्ताहिक कैंप कार्यालय में 40 नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान लगभग 80 फ़ीसदी शिकायतें रास्तों पर अवैध कब्जों से संबंधित थी।
डीसी के सामने आज गांव स्याना, गढ़ी, अकोदा, भूरजट, भडफ, बचीनी व जासावास आदि गांवों की रास्तों पर अवैध कब्जे के संबंध में आई शिकायत पर उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि रास्तों पर अवैध तरीके से कब्जा ना करें। रास्तों पर कब्जा करने से सभी नागरिकों को परेशानी होती है। उन्होंने बचीनी से कोका तक बनाए गए नए रोड के संबंध में निर्देश दिए की एक सप्ताह के अंदर-अंदर एसडीएम व एक्सईएन मौके पर जाएंगे तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने शिकायतों के निपटान के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन शिकायतों को गंभीरता के साथ लें तथा एक निश्चित अवधि के अंदर निपटारा करें। नागरिकों की शिकायतों का समय पर निपटारा करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर एसडीएम हर्षित कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री 4 जनवरी को वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

जयपुर:गणगौर उत्सव के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

rktvnews

देवघर:मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

अल्पसंख्यकों के हित में नहीं है नया वक्फ कानून।

rktvnews

बहराइच: सवा 7501 धान की धूम, किसान गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment