RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अटल भूजल योजना के अंतर्गत तालाबों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक!मानक अनुरूप गुणवत्ता के साथ तालाबों का किया जाए कार्य पूर्ण:जिलाधिकारी

बागपत/उत्तर प्रदेश 04 दिसंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार मे अटल भूजल योजनान्तर्गत चयनित तालाबो के सम्बंध में बैठक कर सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
अटल भूजल योजना जनपद -बागपत मे वित्तीय वर्ष 2022-23 मे कुल 32 तालाबों का जीर्णोंद्धार प्रस्तावित था जिसके लिए रु० 2.56 करोड़ का आवंटन हुआ था, जिसमे से 31 तालाबों पर अटल भूजल निधि से प्रस्तावित कार्य पूर्ण करा लिया गया है जिसके सापेक्ष कुल रू० 2.0178 करोड़ का व्यय हुआ है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 मे 01है० से बड़े कुल 11 तालाबों के जीणोद्धार के लिए कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई को बनाया गया है जिसके लिए कुल रु० 5.69 करोड़ की धनराशि आवंटित है जिसके सपेक गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि तालाबों में किसी भी तरह की लापरवाही की जाती है कार्यकारी संस्था के साथ जिम्मेदारी तय करते हुए उनके प्रति कड़ी कार्यवाही की जाएगी कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
01 है० से छोटे कुल 16 तालाबों के जीर्णोंद्धार के लिए कार्यदायी संस्था भूमि संरक्षण विभाग को बनाया गया है जिसके लिए कुल रू० 1.36 करोड़ का आवंटन हुआ है ।
जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 के शेष कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने के गुणवत्ता के साथ निर्देश दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, सहायक अभियंता सर्वेश कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के अंतर्गत बेंगलुरु में आयोजित रोड शो में उत्तराखण्ड सरकार तथा राज्य में निवेश हेतु उत्साहित विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों के मध्य कुल 4600 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड 15 अगस्त से 50 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

भोजपुर : सहजौली के चंचल ने किया बीपीएससी क्रैक! बने राजस्व अधिकारी! परिवार का बढाया मान-सम्मान।

rktvnews

भोपाल:बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके समग्र विकास के होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुरी का गुणगान मेरे लिए पूज्य- कुमार अजय सिंह गीतकार

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रकृति संरक्षण का सुंदर उदाहरण है महापर्व छठ : शशि मिश्र

rktvnews

Leave a Comment