RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

नाबालिग के साथ बलात्कार अमानवीय! अभियुक्त की तत्काल हो गिरफ्तारी: क्यामुद्दीन अंसारी

क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 26 अक्टूबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने ब्यान मे संवाददाताओं को बतलाया कि कल आरा विधानसभा के अलीपुर गांव मे एक नाबालिग बच्ची जो 11वर्ष की थी उसके साथ बलात्कार का मामला प्रकाश मे आया है। इस बलात्कार की सूचना मिलते ही भाकपा माले की टीम पीड़ित परिवार से मिलने आरा महिला थाना पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी हासिल की तथा महिला थाना प्रभारी से भी मिलकर बलात्कारी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की एवं इस घटना पर दुख प्रकट किया।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव तथा ऐपवा नेत्री संगिता सिंह ने कहा कि इस बलात्कार की घटना का इंसाफ मंच व ऐपवा तथा भाकपा माले तीखे शब्दों मे निन्दा करता है और पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि इस घटना के अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए स्पीडी ट्रायल चला कर शीघ्र सजा दी जाय।
टीम मे शामिल प्रमुख लोगों मे राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा मु.प्रभारी विजय ओझा, ऐपवा नेत्री संगिता सिंह, भाकपा माले के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, भाकपा माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम थे।

Related posts

भोजपुर:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सौ परिवारों में राहत सामाग्री वितरित :डा विभा कुमारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतगणना केन्द्र में केलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा,केवल पासधारक ही प्रवेश कर सकेंगे मतगणना केन्द्र में।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर के यात्रियों में गहरी नाराज़गी, नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन में नहीं मिला ठहराव।

rktvnews

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त ने देर शाम जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने जनगणना-2027 जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

Leave a Comment